
कल क्या होगा? अमेरिका से ग्रीन सिग्नल... भारतीय बाजार बना सकता है नया रिकॉर्ड, ये 5 बड़े कारण
AajTak
Sensex अब अपने रिकॉर्ड से करीब 400 अंक दूर है, Nifty महज 72 अंक की दूरी पर है. वहीं बुधवार की शाम डाओ फ्यूचर भी ग्रीन सिग्नल में दिखे, अगर अमेरिकी बाजार का सपोर्ट मिला तो भारतीय बाजार एक नया कीर्तिमान बना सकता है.
शेयर बाजार के लिए गुरुवार का दिन बेहद खास रहने वाला है, वैसे तो शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव रोजाना होता है. लेकिन फिलहाल भारतीय बाजार रिकॉर्ड की दहलीज पर खड़ा है, निफ्टी पर निगाहें टिकी हैं. क्या गुरुवार को नया रिकॉर्ड बनेगा? इस रिकॉर्ड का निवेशक करीब 14 महीने से इंतजार कर रहे हैं दरअसल, बुधवार को भारतीय शेयर बाजार जोरदार रैली के बाद एक बार फिर नए रिकॉर्ड के करीब है. Sensex और Nifty-50 दोनों ने जोरदार तेजी दिखाई, और अपने-अपने ऑल-टाइम हाई के आसपास बंद हुए. Sensex अब अपने रिकॉर्ड से करीब 400 अंक दूर है, वहीं Nifty मात्र 72 अंक की दूरी पर है. वहीं बुधवार की शाम डाओ फ्यूचर भी ग्रीन सिग्नल में दिखे, अगर अमेरिकी बाजार का सपोर्ट मिला तो भारतीय बाजार एक नया कीर्तिमान बना सकता है.
निफ्टी इतिहास रचने के करीब
बुधवार को निफ्टी 320 अंक चढ़कर 26,205 पर बंद हुआ. जो कि ऑलटाइम हाई 26277 से 72 अंक दूर है. निफ्टी ने इससे पहले 27 सितंबर 2024 को 26,277.35 अंक तक पहुंचा था, जो कि इंडेक्स का ऑल टाइम हाई (All Time High) भी है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर निफ्टी 26,277.35 की रेसिस्टेंस पार करता है तो 26,377–26,660 तक तेजी संभव है. दूसरी ओर 26,000–26,100 जोन अब सपोर्ट बने हुए हैं, इससे नीचे गिरावट हो तो 25,850 तक जा सकता है. बैंक निफ्टी भी मजबूत दिख रहा है.
वहीं सेंसेक्स में बुधवार को 1022 अंकों की तेजी दर्ज की गई और इंडेक्स 85,609 अंक पर बंद हुआ. सेंसेक्स का ऑलटाइम हाई 85,978.25 अंक है. सेंसेक्स ने भी ऑल टाइम हाई 27 सितंबर 2024 को ही लगाया था. ऐसे में संभव है कि गुरुवार को सबकुछ ठीक रहा तो सेंसेक्स-निफ्टी नया ऑल टाइम हाई बनाते हुए इतिहास रच डाले.
बाजार में इस तेजी के पीछे 5 कारण हैं.ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद: भारतीय केंद्रीय बैंक के अगले फैसलों पर निवेशकों की निगाहें हैं. अगर दरों में कटौती होती है, तो बैंकिंग, रियल-एस्टेट और रेट-सेंसिटिव सेक्टर्स को फायदा हो सकता है. क्योंकि फिलहाल महंगाई काबू में है, ब्याज दरों के मोर्चे पर भी सेंट्रल बैंक सहज दिख रहा है. सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्यूफैक्चरिंग और निवेश को लेकर आक्रामक योजनाएं बना रही है. ऐसे माहौल में बाजार को मजबूत बैक-अप मिलता है.
वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत: अंतरराष्ट्रीय आर्थिक हालत में सुधार, विदेशी निवेशकों की वापसी या अच्छे ग्लोबल मूड से भारतीय बाजारों को सहारा मिल सकता है. लगातार दो दिन से अमेरिकी बाजार में जोरदार तेजी देखी जा रही है. बुधवार की शाम भी डाओ फ्यूचर ग्रीन जोन में थे.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











