
कर्मचारियों का इंतजार हो सकता है खत्म, सरकार DA पर कर सकती है बड़ा ऐलान
AajTak
केंद्रीय कर्मचारियों के 18 महीने के बकाया डीए पर सरकार बड़ा फैसला ले सकती है. कर्मचारी इसके भुगतान की मांग कर रहे हैं. केंद्रीय कर्मचारियों का जनवरी 2020 से जून 2021 तक का DA पेंडिंग है. सरकार ने कोविड की वजह से इसे होल्ड कर दिया था.
केंद्रीय कर्मचारियों (Central Employees) के 18 महीने के बकाया डीए के भुगतान (DA Arrear) पर सरकार बड़ा फैसला ले सकती है. उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार जल्द ही कर्मचारियों के खाते में बकाया डीए की राशि डाल देगी. हालांकि, इसको लेकर अभी तक किसी भी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है. लेकिन कहा जा रहा है कि सरकार डीए में इजाफा (DA Hike) करने के बाद अब बकाया डीए का भी भुगतान जल्द कर सकती है. कोरोना महामारी के दौरान सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 18 महीने के लिए होल्ड कर दिया था. कर्मचारी लगातार बकाया डीए राशि की भुगतान की मांग कर रहे हैं.
कब से कब तक का बाकी है डीए
केंद्रीय कर्मचारियों का जनवरी 2020 से जून 2021 तक का DA पेंडिंग है. खबरों की मानें तो डीए एरियर का पैसा कर्मचारियों को उनकी सैलरी बैंड के अनुसार मिलेगा. महंगाई भत्ता (DA) सरकारी कर्मचारियों की सैलरी स्ट्रक्चर का हिस्सा होता है. सरकार इसे सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनभोगियों को भी देती है.
कई राउंड हुई है बातचीत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वित्तमंत्रालय और नेशनल काउंसिल ऑफ ज्वॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी के बीच बकाया डीए के भुगतान को लेकर कई बार बातचीत हुई है. हालांकि, अभी तक किसी भी तरह का फैसला नहीं लिया गया है और ना ही सरकार की ओर से आधिकारिक रूप से इस बारे में कुछ भी कहा गया है. अगर बकाया डीए के भुगतान पर सरकार सहमत हो जाती है, तो कर्मचारियों के खाते में बड़ी राशि आएगी.
सितंबर में बढ़ा था डीए

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












