
कर्नाटक में 'उत्तराखंड' वाली मांग , BJP MLA बोले- इस CM के साथ चुनाव में नहीं जा सकते
AajTak
उत्तराखंड के बाद अब दक्षिण के राज्य कर्नाटक में भी सीएम बदलने की मांग उठने लगी है. कर्नाटक के बीजेपी विधायक बसनगौड़ा यतनाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री 100 फीसदी बदला जाना चाहिए.
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने हाल ही में उत्तराखंड में मुख्यमंत्री बदला है. त्रिवेंद्र सिंह रावत की जगह पार्टी ने तीरथ सिंह रावत को उत्तराखंड का सीएम बनाया है. उत्तर भारत के उत्तराखंड के बाद अब दक्षिण के राज्य कर्नाटक में भी सीएम बदलने की मांग उठने लगी है. कर्नाटक के बीजेपी विधायक बसनगौड़ा यतनाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री 100 फीसदी बदला जाना चाहिए. यतनाल ने कहा कि हम इस सीएम (येद्दियुरप्पा) के साथ चुनाव में नहीं जा सकते. उन्होंने कहा कि इस बात से जनरल सेक्रेटरी भी अवगत होंगे. बीजेपी विधायक ने कहा कि यदि पार्टी यहां सर्वाइव करना चाहती है तो मुख्यमंत्री को बदलना होगा. गौरतलब है कि कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस ने अपने से कहीं अधिक कम सीटों वाले जनता दल सेक्यूलर के साथ गठबंधन कर सरकार बनाई थी.
मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









