
कर्नाटक: धार्मिक जुलूस के दौरान कई इलाकों में गिरे रथ, दर्जनों घायल, प्रशासन पर इलाज नहीं कराने के लगे आरोप
AajTak
कर्नाटक के एनेकल में वार्षिक हुश्कुर मड्डुरम्मा देवी यात्रा महोत्सव के दौरान एक 100 फुट ऊंचा रथ गिरने से दो लोगों की जान चली गई और कई घायल हो गए। घटना मंदिर के पास हुई, जहां श्रद्धालु जुलूस को देखने आए थे। प्रशासन की ओर से घायलों की मदद के लिए कोई पहल नहीं की गई। मामले की जांच चल रही है।
कर्नाटक के एनेकल में वार्षिक हुश्कुर मड्डुरम्मा देवी यात्रा महोत्सव के दौरान 100 फुट ऊंचा रथ अचानक गिर गया. इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए. यह घटना मंदिर के पास हुई, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ भरी हुई थी जो इस भव्य जुलूस को देखने के लिए जमा हुए थे.
पुलिस के मुताबिक, महोत्सव के दौरान दो रथ गिरे. रायासंद्रा गांव का रथ मंदिर के पास भीड़ पर गिरा, जिसमें कई लोग फंस गए. इस हादसे में तमिलनाडु के 26 वर्षीय ऑटो चालक रोहित और बेंगलुरु की पुष्प बेचने वाली 14 वर्षीय ज्योति की मौत हो गई. लक्कासंद्रा के राकेश और एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है.
यह भी पढ़ें: राजस्थान: श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ में पेट्रोलिंग के दौरान मालगाड़ी से टकराई CISF की गाड़ी, टला बड़ा हादसा
चिक्कनग्रामंगल में भी गिरा रथ
एक अन्य घटना में, डोड्डानगरमंगल गांव का रथ चिक्कनग्रामंगल के पास गिर गया, जब उसे मेले में लाया जा रहा था. सौभाग्य से वहां कोई हताहत नहीं हुआ. चश्मदीदों और स्थानीय लोगों ने बताया कि यह घटना अचानक तेज हवा चलने की वजह से हुई, जिसके बाद भारी बारिश हो गई. लोगों ने बताया कि कि रायासंद्रा का रथ 2024 में भी गिरा था, लेकिन तब कोई जनहानि नहीं हुई थी.
प्रशासन ने घायलों का नहीं कराया इलाज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











