
कर्नाटक की सियासी जंग में 'शिकायतों' की एंट्री, शाह-योगी के खिलाफ क्यों चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस?
AajTak
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कर्नाटक में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि अगर आगामी चुनाव में कांग्रेस पार्टी जीतती है तो कर्नाटक दंगों से पीड़ित होगा. उनके इस बयान के खिलाफ ही कांग्रेस ने चुनाव आयोग का रुख किया है.
कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और कांग्रेस के बीच सियासी संग्राम तेज हो गया है. एक ओर जहां प्रधानमंत्री मोदी पर विवादित बयान को लेकर बीजेपी ने चुनाव आयोग में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की शिकायत की. वहीं, कांग्रेस ने भी गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है.
कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल अमित शाह और योगी आदित्यनाथ के विवादित बयानों की शिकायत लेकर शुक्रवार को चुनाव आयोग पहुंचा. इस प्रतिनिधिमंडल में अभिषेक मनु सिंघवी, पवन बंसल और मुकुल वासनिक शामिल थे.
चुनाव आयोग से मुलाकात के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि हमने बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व, विशेष रूप से गृहमंत्री अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आपत्तिजनक, सांप्रदायिक और झूठे बयानों की शिकायत की है. अमित शाह ने बयान दिया है कि अगर कर्नाटक में कांग्रेस सत्ता में आती है तो ये करेगी, वो करेगी. सब झूठी बातें कही हैं, जिसका कोई आधार नहीं है. चुनाव बटोरने के घटिया हथकंडे के तहत ऐसा किया गया है. हमने चुनाव आयोग से इस तरह के लोगों पर बैन लगाने की मांग की है. उन्हें चुनाव प्रचार करने से रोका जाए. सिंघवी ने कहा कि सोनिया गांधी को विषकन्या बताने वाला बयान बहुत ही निम्नस्तरीय है.
बता दें कि अमित शाह ने कर्नाटक में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि अगर आगामी चुनाव में कांग्रेस पार्टी जीतती है तो कर्नाटक दंगों से पीड़ित होगा.
वहीं, बीजेपी विधायक बासनगौड़ा ने कोप्पल में एक जनसभा के दौरान सोनिया गांधी को 'विषकन्या' बताया था. बासनगौड़ा ने कहा था कि पूरी दुनिया ने मोदी का लोहा माना है. अमेरिका ने एक समय उन्हें वीजा देने से मना कर दिया था, बाद में उन्होंने रेड कार्पेट बिछाया और मोदी का स्वागत किया.
इसी दौरान बासनगौड़ा ने मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर पलटवार करते हुए कहा था कि अब वे (खड़गे) उनकी (पीएम मोदी की) तुलना कोबरा सांप से कर रहे हैं और कह रहे हैं कि वे जहर उगलेंगे. लेकिन जिस पार्टी में आप (खड़गे) नाच रहे हैं, क्या सोनिया गांधी विष कन्या है? सोनिया ने चीन और पाकिस्तान के साथ उनके एजेंट के रूप में काम किया.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












