
कर्नल सोफिया कुरैशी के पिता लड़ चुके हैं बांग्लादेश वॉर, बोले- मौका मिले तो खत्म कर दूं पाकिस्तान को...
AajTak
बुधवार की सुबह जब भारतीय सेना की ओर से कर्नल सोफिया कुरैशी (Sofia Qureshi) ने हमले की ब्रीफिंग की तो देश के हर नागरिक का सीना गर्व से चौड़ा हो गया. कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह, दोनों महिला अधिकारियों ने भारतीय सेना की ताकत और पराक्रम को दुनिया के सामने रखा. कल दिन भर इंडियन आर्मी की ये दो महिलाएं सोशल मीडिया पर छाई रहीं.
भारत ने अपना बदला ले लिया .इंडियन आर्मी ने कल पहलगाम के गुनहगारों के ठिकानों को तबाह कर दिया. ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के तहत भारत ने पाकिस्तान के अंदर और PoK में आंतकी सरगना मसूद अजहर समेत 9 आतंकी ठिकानों को नेस्तानाबूत कर दिए. बुधवार की सुबह जब भारतीय सेना की ओर से कर्नल सोफिया कुरैशी (Sofia Qureshi) ने हमले की ब्रीफिंग की तो देश के हर नागरिक का सीना गर्व से चौड़ा हो गया. कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह, दोनों महिला अधिकारियों ने भारतीय सेना की ताकत और पराक्रम को दुनिया के सामने रखा. कल दिन भर इंडियन आर्मी की ये दो महिलाएं सोशल मीडिया पर छाई रहीं.
गुजरात के वड़ोदरा में उनके पिता भी ये सीन देखकर खुशी से फूले नहीं समा रहे थे. न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए कर्नल सोफिया कुरैशी के पिता ताज मोहम्मद कुरैशी ने बात की. उन्होंने कहा कि हमें हमारी लड़की पर गर्व है. उसने देश के लिए कुछ किया. ताज मोहम्मद ने बताया कि बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम के समय उन्होंने भी जंग लड़ी थी. वह कहते हैं अब मन में यही आता है कि हमको अभी मौका दिया जाए तो उनको (पाकिस्तान) जाकर खत्म करें. पाकिस्तान दुनिया के अंदर रहने लायक कंट्री नहीं है..
देखें वीडियो
पहले भारतीय हैं, फिर कुछ और
कुरैशी ने बताया कि आर्मी में जाना उनके परिवार की परंपरा रही है. उनके पिता और दादा आर्मी में थे. इसके बाद उन्होंने भी सेना की वर्दी पहनी और अब बेटी इस परंपरा को आगे बढ़ा रही है.उनके पिता ताजुद्दीन कुरैशी आगे कहते हैं कि हम सिर्फ देश के बारे में सोचते हैं. हमारी सोच ‘वयम् राष्ट्रे जाग्रयाम’ की है – हम पहले भारतीय हैं, फिर कुछ और.
यह भी पढ़ें: ये है भारत की नारी शक्ति....सोशल मीडिया पर छाईं सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह, लोग कर रहे हैं भर-भर के तारीफ

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.











