
कर्ज में डूबे बेटे सात लाख रुपए के लिए हथौड़े से मां-बाप पर किया हमला, पिता की मौत
AajTak
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, पिता और पुत्र में पैसे को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद हथौड़े और धारदार चीज से बेटे ने पत्नी के साथ मिलकर माता-पिता पर हमला कर दिया. पड़ोसियों ने दोनों को लहुलुहान हालत में डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया. जहां स्वर्णजीत सिंह की मौत हो गई. उनकी पत्नी अजिंदर का सर गंगाराम अस्पताल में इलाज चल रहा है.
दिल्ली वेस्ट जिले के हरि नगर इलाके में बेटे ने अपने बुजुर्ग माता-पिता पर जानलेवा किया है. इस हमले में आरोपी के पिता की मौत हो गई और मां को गंभीर हालत में गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वारदात बीती रात की है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, पिता और पुत्र में पैसे को लेकर विवाद हुआ था.
इसके बाद हथौड़े और धारदार चीज से बेटे ने बीवी के साथ मिलकर माता-पिता पर जानलेवा हमला कर दिया. पुलिस को सात अक्टूबर को खबर मिली कि हरिनगर में रहने वाले 65 साल के स्वर्णजीत सिंह और उनकी 60 साल की पत्नी अजिंदर कौर गंभीर रूप से घायल हैं. दोनों सी-62 फतेह नगर के रहने वाले हैं.
पड़ोसियों ने कराया अस्पताल में भर्ती
पड़ोसियों ने दोनों को लहुलुहान हालत में डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया था. वहां स्वर्णजीत सिंह को इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया गया. वहीं, उनकी पत्नी अजिंदर कौर को गंभीर हालत में सर गंगाराम अस्पताल में भेज दिया गया है. यहां उनका इलाज चल रहा है.
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आरोपी की पहचान स्वर्णजीत सिंह के 34 साल के बेटे जसदीप सिंह के रूप में हुई है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. हत्या के मकसद का खुलासा तब हुआ, जब पुलिस ने आरोपी जसदीप से पूछताछ की.

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










