
करीना ने सीता के रोल के लिए मांगे 12 करोड़ रुपये? एक्ट्रेस ने पहली बार किया रिएक्ट
AajTak
जब ये खबरें आई थी कि करीना ने फिल्म के लिए 12 करोड़ रुपये मांगे हैं, तो इसे लेकर कॉन्ट्रोवर्सी हुई थी. लोगों का कहना था कि करीना ने सीता के रोल के लिए फीस बढ़ाकर धार्मिक भावनाओं के आहत किया है.
एक्ट्रेस करीना कपूर रामायण में सीता का रोल निभाने को लेकर खबरों में आई थीं. रिपोर्ट्स थीं कि उन्होंने सीता के रोल के लिए 12 करोड़ मांगे हैं. ये फिल्म बड़े पैमाने पर बन रही हैं. अब पहली बार एक्ट्रेस करीना ने इन खबरों पर रिएक्ट किया है. करीना कपूर ने किया रिएक्ट NDTV को दिए इंटरव्यू में करीना इस पर रिएक्ट किया. जब उनसे सवाल किया गया कि आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा के बाद आपका क्या प्लान है? खबरें हैं कि आपने सीता के रोल के लिए 12 करोड़ रुपये की डिमांड की है. कई एक्ट्रेसेज आपके सपोर्ट में आईं, लेकिन लगता है कि ये फेक न्यूज थी. इस पर करीना का जवाब क्लिर नहीं था, लेकिन उन्होंने अपना सिर हिलाया और कहा- Yeah, yeah..."More Related News

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज', जिसमें रणवीर सिंह लीड रोल में हैं, बॉक्स ऑफिस पर जमकर धूम मचा रही है. अब जिन लोगों ने फिल्म देख ली है, उन्हें हमजा अली (रणवीर) और यलीना (सारा अर्जुन) का महल जैसा घर याद ही होगा. अगर आप सोच रहे हैं कि वो फिल्म का सेट है तो गलत है. जानिए उस महल जैसे घर के बारे में...












