
करीना और अमृता कोविड पॉजिटिव, करण जौहर की पार्टी में हुई थीं शामिल
AajTak
कोरोना वायरस की तीसरी लहर की आशंका के बीच महाराष्ट्र में एक बार फिर से कोरोना के मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है. कोरोना वायरस की चपेट में फिल्म सितारे भी आ रहे हैं. हाल ही में करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई है. करीना के पिता रणधीर कपूर ने इस खबर को कन्फर्म भी कर दिया है.दोनों ही दोस्त पिछले कुछ समय से पार्टीज का हिस्सा थीं. वे करण जौहर की पार्टी में तो शामिल हुई ही थीं साथ ही वे रिया कपूर की हाउस गैदरिंग का भी हिस्सा बनी थीं. इस पार्टी में और भी स्टार्स शामिल हुए थे. अब जब ये दोनों एक्ट्रेस कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं तो इंडस्ट्री में और सेलेब्स के भी कोरोना पॉजिटिव होने का खतरा मंडरा रहा है. देखें ये वीडियो.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












