
कराची एयरपोर्ट के पास हुए ब्लास्ट में विदेशी खुफिया एजेंसी का हाथ: रिपोर्ट में दावा
AajTak
पिछले हफ्ते रविवार को बलूच विद्रोही ग्रुप द्वारा चीनी श्रमिकों के काफिले को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती हमले में दो चीनी नागरिक मारे गए और 17 लोग घायल हो गए थे.
पिछले दिनों पाकिस्तान (Pakistan) में कराची के सबसे मशगूल एयरपोर्ट के पास एक धमाका होने का मामला सामने आया था. अब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है, "धमाके की प्रारंभिक रिपोर्ट से संकेत मिलता है कि यह हमला एक विदेशी खुफिया एजेंसी की सहायता से किया गया था." The Express Tribune की रिपोर्ट के मुताबिक, आतंकवाद निरोधी विभाग (CTD) द्वारा आतंकवाद निरोधी अदालत को सौंपी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि आत्मघाती बम विस्फोट पाकिस्तान-चीन संबंधों को नुकसान पहुंचाने की साजिश के तहत चीनी इंजीनियरों को निशाना बनाकर किया गया.
पिछले हफ्ते रविवार को बलूच विद्रोही ग्रुप द्वारा चीनी श्रमिकों के काफिले को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती हमले में दो चीनी नागरिक मारे गए और 17 लोग घायल हो गए थे.
हमलों पर उठते कई सवाल
रविवार रात को जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास हुए विस्फोट में संदिग्ध आत्मघाती हमलावर की भी मौत हो गई. रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती जांच में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) को हमले में शामिल बताया गया है और संकेत दिया है कि हमले को एक विदेशी खुफिया एजेंसी की सहायता से अंजाम दिया गया था. रिपोर्ट में कहा गया है कि यह सुझाव दिया गया है कि एक अज्ञात आतंकवादी ने धमाका करने से पहले चीनी नागरिकों के काफिले के पास अपना वेहिकल पार्क किया था.
धमाके की आवाज सुनकर पुलिस मौके पर पहुंची, वहां पुलिस और रेंजर्स के कर्मियों सहित घायल लोगों को पाया. चीनी नागरिक शहर के बाहरी इलाके में पोर्ट कासिम इलेक्ट्रिक पावर कंपनी में काम कर रहे थे और जब उनके काफिले पर हमला हुआ तो वे घर लौट रहे थे. स्टेशन हाउस ऑफिसर की निगरानी में एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. सीटीडी की रिपोर्ट में हत्या, हत्या का प्रयास, हमला, विस्फोटक सामग्री का उपयोग और आतंकवाद के अलावा अन्य आरोप शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: कराची एयरपोर्ट के पास फिदायीन हमला, 2 चीनी नागरिकों की मौत, मजीद ब्रिगेड ने ली जिम्मेदारी

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.

अमेरिका के ओकलाहोमा के जंगलों में लगी आग ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी. करीब 23 वर्ग मील क्षेत्र में फैल चुकी आग अब उत्तर की और तेजी से बढ़ रही है. मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं. वन विभाग के अधिकारियों ने चेतावनी जारी करते हुए राज्य के पश्चिमी हिस्से को खाली कराके लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया है. देखें यूएश टॉप-10.









