
करवाचौथ पर कपिल शर्मा की 'पत्नी' संग भिड़ीं 'गर्लफ्रेंड', अब आगे क्या होगा?
AajTak
करवा चौथ के मौके पर द कपिल शर्मा शो का स्पेशल एपिसोड आने वाला है. एपिसोड में कपिल की वाइफ (सुमोना चक्रवर्ती) और गर्लफ्रेंड गजल (सृष्टि रोड़े) आपस में भिड़ती दिखेंगी. दोनों ही कपिल के लिए करवा चौथ का व्रत रखना चाहती हैं. अब कपिल किसका साथ देंगे ये शो टेलीकास्ट होने पर पता चलेगा.
The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा की तो इन दिनों चांदी ही चांदी है. अरे..भई बात ही ऐसी है. कपिल शर्मा की पत्नी और गर्लफ्रेंड गलज उनके लिए करवा चौथ का व्रत रखने के लिए आपस में ही भिड़ गई हैं. अब पत्नी और गर्लफ्रेंड में किसे कप्पू के लिए करवा चौथ का व्रत रखने का मौका मिलेगा, ये तो नहीं पता, लेकिन अपने लिए दो महिलाओं को लड़ता देखकर कपिल शर्मा को खूब मजा आ रहा है.
कपिल के लिए भिड़ीं पत्नी और गर्लफ्रेंड
हैरान मत होइए. दरअसल, करवा चौथ के मौके पर द कपिल शर्मा शो का स्पेशल एपिसोड आने वाला है. एपिसोड में कपिल की वाइफ (सुमोना चक्रवर्ती) और गर्लफ्रेंड गजल (सृष्टि रोड़े) आपस में भिड़ती दिखेंगी.
कपिल की पत्नी और गर्लफ्रेंड ट्रेडिशनल अवतार में सज-धज कर हाथ में पूजा की थाली और छलनी लेकर स्टेज पर आती हैं. तभी गजल को देखकर कपिल की पत्नी उनसे पूछती हैं- तुमने किसके लिए करवा चौथ रखा है. गलज कहती हैं- मैंने अपने कप्पू के लिए व्रत रखा है.
गजल की बात पर कपिल की पत्नी कहती हैं- कप्पू मेरा पति है. लेकिन गलज कहती हैं- कप्पू मेरा प्यार है. गजल की बात के जवाब में कपिल की पत्नी कहती हैं- इतना भरोसा है अपने प्यार पर तो भरोसा करके देखलो. मैं अपने कप्पू का तुम्हें पू भी नहीं लेने दूंगी. इसपर गजल कहती हैं- मुझे तो पूरा कप्पू चाहिए.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.












