
करतारपुर साहिब को PAK से पंजाब लाने की मांग, चंडीगढ़ को लेकर ये डिमांड... जानें अकाली दल के मेनिफेस्टो में क्या-क्या वादे
AajTak
लोकसभा चुनाव को लेकर शिरोमणि अकाली दल ने भी अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है, जिसमें पाकिस्तान स्थित करतारपुर साहिब को लेकर बड़ी घोषणा की गई है. इसके अलावा पाकिस्तान से बॉर्डर खोलने, राज्य में तीन आर्थिक हब बनाने और चंडीगढ़ को लेकर भी घोषणा की गई है.
लोकसभा चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल ने भी अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है. पार्टी ने कहा कि अगर जनता सेवा करने का मौका देती है तो हम करतारपुर साहिब को पाकिस्तान से भारत में स्थानांतरित करने की मांग करेंगे. इसके बदले में पाकिस्तान को कहीं और जमीन देने का करार किया जाएगा.
अकाली दल ने कहा, पार्टी भारत सरकार के माध्यम से काम करने का वादा करती है ताकि करतारपुर साहिब के तीर्थयात्रियों के लिए पासपोर्ट की आवश्यकता को खत्म किया जा सके और इसे एक सरल परमिट प्रणाली के साथ प्रतिस्थापित किया जा सके.
बता दें कि करतारपुर साहिब पाकिस्तान में गुरुद्वारा दरबार साहिब सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के आखिरी विश्राम स्थल पंजाब के गुरदासपुर जिले में स्थित डेरा बाबा नानक मंदिर को जोड़ता है. इसलिए करतारपुर साहिब में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पंजाब में एक जून को होने वाली वोटिंग के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी करने के बाद एसएडी चीफ सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि उनकी पार्टी चंडीगढ़ और राज्य से बाहर रह गए अन्य पंजाबी भाषी क्षेत्रों को शामिल करने के लिए लड़ाई फिर से शुरू करेगी.
चंडीगढ़ को लेकर क्या बोले सुखबीर बादल?
वहीं चंडीगढ़ को लेकर सुखबीर बादल ने कहा, "चंडीगढ़ को स्पष्ट रूप से पंजाब का हिस्सा घोषित कर दिया गया था और केवल पांच साल तक केंद्र शासित प्रदेश बना रहना था. हम इस मामले में पंजाब के साथ केंद्र के विश्वासघात के खिलाफ नई ताकत से लड़ेंगे." बता दें कि इस समय चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश के साथ-साथ पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी भी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











