
करण जौहर से नाराज हुईं आलिया? डायरेक्टर से क्यों कह दिया, मेरा नाम लेना बंद करो
AajTak
'कॉफी विद करण 7' का आखिरी एपिसोड रिलीज हो चुका है. इस शो के 13वें और आखिरी एपिसोड में कई सोशल इन्फ्लुएंसर ने शिरकत की. सभी ने आलिया भट्ट का नाम जपने पर करण जौहर से बात की. अपनी सफाई में करण ने बताया कि आलिया खुद उन्हें शो पर अपना नाम लेने से मना कर चुकी हैं.
जब से करण जौहर के हिट चैट शो 'कॉफी विद करण' के सीजन 7 की शुरुआत हुई वह एक ही सेलिब्रिटी का नाम हर एपिसोड में जप रहे हैं. यह एक्टर कोई और नहीं बल्कि आलिया भट्ट हैं. करण ने लगभग हर एपिसोड में हर मेहमान के सामने आलिया भट्ट को देश की बेस्ट एक्ट्रेस बताया है. इसे लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया. अब करण ने खुलासा किया है कि आलिया का इसपर क्या रिएक्शन था.
आलिया का नाम लेने पर उठे सवाल
'कॉफी विद करण 7' का आखिरी एपिसोड रिलीज हो चुका है. इस शो के 13वें और आखिरी एपिसोड में कई सोशल इन्फ्लुएंसर ने शिरकत की. यहां स्टैंड अप कॉमेडियन तन्मय भट्ट, कुशा कपिला, निहारिका एमएम और दानिश सैत ने होस्ट करण से ढेरों सवाल किए. इनमें से कुछ सवाल आलिया भट्ट, जाह्नवी कपूर और सारा अली खान को लेकर भी थे.
करण जौहर ने अपने मेहमानों से पूछा, 'पहली चीज ये बताओ कि लोग कहते हैं कि मैं आलिया भट्ट के बारे में बहुत बात करता हूं, क्या ये सही में है? इसपर कुशा ने कहा, 'इसपर ऑनलाइन काफी बात होती है.' वहीं तन्मय ने कहा, 'सुनो करण, वो प्रेग्नेंट हैं और आपके पास लॉन्च करने के लिए एक और नया इंसान आने वाला है, हम समझते हैं.'
करण को आलिया ने कही ये बात
एक पॉइंट पर आकर करण जौहर चिल्ला दिए और बोले- 'नहीं, इसलिए नहीं.' उन्होंने आगे कहा, 'मुझे अब बहुत ध्यान रखना पड़ता है, क्योंकि मेरी और आलिया की इस बारे में बात हुई थी. उन्होंने मुझे कहा- करण मैं यह नहीं चाहती कि आप मुझे एहसान फरामोश समझें लेकिन मेरे बारे में बात करना बंद कर दीजिए. तो मैंने कहा ठीक है. सामने से अगर वह खुद बोल रही हैं तो मुझे चुप होना ही पड़ेगा.'

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.











