
करणवीर ने पत्नी के वजन पर किया कमेंट, बोले '60 किलो की है पर मुझपर भारी पड़ती है'
AajTak
करणवीर ने एक फोटोशूट का बीटीएस वीडियो शेयर किया है. इसमें पत्नी को समझाने के बाद परफेक्ट क्लिक के लिए करणवीर को काफी समय तक बेंडिंग पोजीशन में पत्नी को गोद में लेना पड़ता है. जब शूट कंप्लीट होता है तो वे राहत की सांस लेते हैं.
टीवी के पॉपुलर एक्टर करणवीर बोहरा, इन दिनों पत्नी टीजे सिद्धू और तीनों बच्चों के साथ मालदीव में क्वालिटी टाइम बीता रहे हैं. वेकेशन से उन्होंने अब तक कई शानदार तस्वीरें शेयर की हैं. इनमें कपल की हर एक तस्वीर उनके रोमांटिक रिश्ते का सबूत दे रही है. लेकिन इस फोटोशूट के पीछे की असलियत कैसी है, अब करणवीर ने यह भी साझा किया है.

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












