
करगिल युद्ध में भी भागा था Tata का ये शेयर, आज रेखा झुनझुनवाला की इन 2 स्टॉक्स से 892 करोड़ की कमाई
AajTak
Rekha Jhunjhunwala Portfolio: टाटा मोटर्स को भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) से फ़ायदा होने वाला है. बता दें, कारगिल युद्ध के दौरान भी टाटा मोटर्स के शेयरों ने बेहतर प्रदर्शन किया था, तब यह लगभग 92 फीसदी तक बढ़ा था.
भारत और पाकिस्तान के बीच तनातनी का असर लगातार दूसरे दिन भारतीय बाजार पर देखने को मिल रहा है. बुधवार को अचानक तेज गिरावट आई थी, और उसके बाद गुरुवार को भी बाजार भारी दबाव के साथ कामकाज कर रहा था.
निफ्टी दोपहर 2.30 बजे 24000 से नीचे कारोबार कर रहा था. हालांकि इस गिरावट के बीच देश के बड़े निवेशक रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में आज भारी उछाल देखने को मिल रहा है. इस गिरावट के बीच ही रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल दो कंपनियों के शेयरों में तेजी आने से एक ही दिन में करीब 892 करोड़ रुपय की कमाई हुई, यानी पोर्टफोलियो में इजाफा हुआ है.
रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में जोरदार उछाल
रेखा झुनझुनवाला के टाइटन (Titan) और टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयरों में जोरदार तेजी देखी जा रही है. दरअसल, मार्च तिमाही में शानदार प्रदर्शन की वजह से टाइटन के शेयर भाग रहे हैं, जबकि टाटा मोटर्स को भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) से फ़ायदा होने वाला है. बता दें, कारगिल युद्ध के दौरान भी टाटा मोटर्स के शेयरों ने बेहतर प्रदर्शन किया था, तब यह लगभग 92 फीसदी तक बढ़ा था.
टाइटन कंपनी के शेयरों में शुक्रवार को 4.95 प्रतिशत की तेजी आई और यह 3,530 रुपये पर पहुंच गया. इस तरह कंपनी का कुल बाजार पूंजीकरण 3.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया. जबकि बुधवार को शेयर कारोबार के अंत में शेयर 3,363.45 करोड़ रुपये पर बंद हुआ था. टाइटन में झुनझुनवाला की हिस्सेदारी की वैल्यू शुक्रवार को 15,402.40 करोड़ रुपये से बढ़कर 16,165.09 करोड़ रुपये हो गई. इस तरहसे कंपनी को एक दिन में 762.69 करोड़ रुपये की कमाई हुई.
बता दें, टाइटन कंपनी को चौथी तिमाही 870 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है, जिसमें सालाना आधार पर करीब 10.7 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई. वहीं कंपनी की आय 19.7 फीसदी बढ़कर 13,477 करोड़ रुपये हो गई. आभूषण और घड़ी निर्माता कंपनी का एबिटा तिमाही के लिए 29.7 प्रतिशत बढ़कर 1,438 करोड़ रुपये हो गया, जबकि मार्जिन बढ़कर 10.7 प्रतिशत हो गया. यही नहीं, कंपनी के बोर्ड ने 11 रुपये प्रति शेयर का लाभांश घोषित किया.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











