
'कम होगी महंगाई, घटेंगी GST की दरें... इस दिवाली मिलेगा बड़ा तोहफा' PM मोदी का बड़ा ऐलान
AajTak
प्रधानमंत्री मोदी ने आज लाल किले की प्राचीर से बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि इस बार दीवाली में लोगों को डबल दीवाली का गिफ्ट मिलेगा. प्रधानंमंत्री ने कहा, पिछले 8 साल में हमने जीएसटी में बहुत बड़ा रिफॉर्म किया.
प्रधानमंत्री मोदी ने आज लाल किले की प्राचीर से बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि इस बार दिवाली में लोगों को डबल दिवाली का गिफ्ट मिलेगा. प्रधानंमंत्री ने कहा, पिछले 8 साल में हमने जीएसटी में बहुत बड़ा रिफॉर्म किया. पूरे देश में टैक्स के बर्डन को कम किया.
पीएम मोदी ने कहा, ' हमने टैक्स की व्यवस्था सरल की. पिछले आठ वर्षों में हमने जीएसटी का बहुत बड़ा रिफॉर्म किया है और देश भर में कर का बोझ कम किया है. हम अगली पीढ़ी के जीएसटी रिफॉर्म ला रहे हैं.'
पीएम मोदी ने कहा, ' 8 साल बाद समय की मांग है कि उसका रिव्यू किया जाए जिसके बाद हमने एक हाइ पावर रिव्यू कमेटी बनाई और रिव्यू शुरू किया. राज्यों से भी विचार-विमर्श किया. हम नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म लेकर आ रहे हैं. ये दीवाली के लिए अंदर आपके लिए तोहफा बन जाएंगे. सामान्य मानवीय की जरूरतों के टैक्स भारी मात्रा में कम कर दिए जाएंगे. हमारे एमएसएमई, हमारे लघु उद्योगों को बहुत बड़ा लाभ मिलेगा और रोजमर्रा की चीजें बहुत सस्ती हो जाएंगी. उससे अर्थव्यवस्था को भी एक नया बल मिलने वाला है.'

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






