
कमाल कर गई US के 'दो लड़कों' की जोड़ी! देखिए ट्रंप-मस्क के मजेदार मोमेंट
AajTak
Elon Musk लगातार डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन में प्रचार और पोस्ट करते रहे. इतना ही नहीं, उन्होंने एक पोस्ट किया था, जिसमें AI इमेज को दिखाया था. उस इमेज में Elon Musk का AI अवतार मंत्री पद की शपथ ले रहे थे और उन्होंने डिपार्टमेंट का भी नाम बताया था. यहां हम आपको Elon Musk और Donald Trump की जोड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं.
अमेरीका चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप के साथ Elon Musk की जोड़ी कमाल की रही है. जहां भारत में लोकसभा चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की जोड़ी काफी चर्चा में रही और उन्होंने उत्तर प्रदेश में काफी सीटों पर जीत भी हासिल की. वहीं अब ऐसी ही एक जोड़ी अमेरिका चुनाव में नजर आई है, जो रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप और दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक Elon Musk की है.
डोनाल्ट ट्रंप के चुनाव प्रचार में Elon Musk ने खुलकर सपोर्ट किया. Elon Musk, ना सिर्फ कई जगह डोनाल्ड ट्रंप के साथ चुनाव प्रचार में भी शामिल हुए बल्कि X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) पर भी उन्होंने सपोर्ट में काफी पोस्ट किए. यहां आज आपको ऐसे पोस्ट और फोटो को दिखाने जा रहे हैं.
सबसे पहले शुरुआत आज के पोस्ट से करते हैं. Elon Musk ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए काउंटिग वाले दिन दो फोटो शेयर कीं. एक फोटो में वे ट्रंप के साथ डाइनिंग टेबल पर बैठकर बातचीत करते हुए नजर और उस फोटो को कई लोगों ने पसंद भी किया. दूसरी फोटो में वे सिंक लेकर जाते दिखे.
Elon Musk का ये फोटो काफी मजेदार है, जिसे बहुत से लोगों ने रिशेयर किया. इस तस्वीर में Elon Msuk सिंक लेकर जाते हुए दिखाई. इस मजेदार तस्वीर को कई लोगों ने रिशेयर भी किया.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












