
कमला हैरिस पर डोनाल्ड ट्रंप की ऐतिहासिक जीत, पढ़ें- क्या बोले दुनियाभर के नेता?
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप ने कमला हैरिस पर जोरदार जीत हासिल की है. इस जीत पर उन्हें दुनिया भर के नेताओं की तरफ से बधाई संदेश आ रहे हैं. इनमें भारत, यूक्रेन, इजरायल, जर्मनी समेत कई देश शामिल हैं.
अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है. ट्रंप ने अपने विक्ट्री स्पीच में इसे अमेरिका वासियों की जीत बताते हुए सीनेट पर नियंत्रण हासिल करने का दावा किया है. इसके साथ ही दुनियाभर के नेताओं की तरफ से ट्रंप के लिए बधाई संदेश आने लगे हैं. इसमें भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की और इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू शामिल है. आइए जानते हैं कि ट्रंप की जीत पर किसने क्या कहा.
यूक्रेन
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने डोनाल्ड ट्रंप को बधाई देते हुए आगे यूक्रेन को समर्थन करने की अपील की है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि वह ट्रंप के उस कथन का समर्थन करते हैं, जिसमें वह 'ताकत के दम पर शांति' लाने की बात कहते हैं. साथ ही जेलेंस्की ने सितंबर में ट्रंप के साथ हुई बैठक को भी याद किया.
उन्होंने आगे कहा कि हमने यूक्रेन और अमेरिका की रणनीतिक साझेदारी, जीत की योजना और यूक्रेन के खिलाफ रूसी आक्रामकता को खत्म करने के उपाय पर विस्तार से चर्चा की थी.'यूक्रेन के राष्ट्रपति ने आगे कहा,'मैं अंतरराष्ट्रीय मामलों में 'शक्ति के माध्यम से शांति' दृष्टिकोण के प्रति राष्ट्रपति ट्रम्प की प्रतिबद्धता की सराहना करता हूं. यह बिल्कुल वही सिद्धांत है, जो व्यावहारिक रूप से यूक्रेन में न्यायपूर्ण शांति ला सकता है. मुझे उम्मीद है कि हम इसे एक साथ अमल में लाएंगे यूक्रेन के राष्ट्रपति ने खुद अमेरिका जाकर ट्रंप को बधाई देने की इच्छा जाहिर की.
भारत
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्रंप को उनकी जीत पर बधाई दी है और मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई है. पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, मेरे दोस्त डोनाल्ड ट्रंप को चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर दिल से बधाई देते हैं. जैसा कि आप अपने पिछले कार्यकाल की सफलताओं को आगे बढ़ा रहे हैं. मैं भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए हमारे सहयोग को नए मुकाम तक पहुंचाने के लिए उत्सुक हूं. आइए मिलकर अपने लोगों की भलाई के लिए और वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए काम करते हैं.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.

अमेरिका के ओकलाहोमा के जंगलों में लगी आग ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी. करीब 23 वर्ग मील क्षेत्र में फैल चुकी आग अब उत्तर की और तेजी से बढ़ रही है. मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं. वन विभाग के अधिकारियों ने चेतावनी जारी करते हुए राज्य के पश्चिमी हिस्से को खाली कराके लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया है. देखें यूएश टॉप-10.









