
कमला हैरिस ने की बाइडेन की तारीफ, राष्ट्रपति पद के लिए समर्थन के बाद जुटाए 50 मिलियन डॉलर
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रेस से बाहर होने के बाद जो बाइडेन ने कमला हैरिस को अपना समर्थन दिया था. हैरिस ने आज एक कार्यक्रम में बाइडेन के कामों की खूब सराहना की. बाइडेन द्वारा राष्ट्रपति पद के लिए उनके नाम की सिफारिश किए जाने पर उन्होंने आभार जताया. 24 घंटे में उन्होंने अपनी उम्मीदवारी के समर्थन के लिए 50 मिलियन डॉलर जुटा लिए हैं.
जो बाइडेन के राष्ट्रपति चुनाव से अपनी उम्मीदवारी वापस लेने के बाद कमला हैरिस ने आज एक सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति की उप्लब्धियों की खूब सराहना की. उन्होंने कहा कि बाइडेन ने कई राष्ट्रपतियों की विरासत को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने दो कार्यकाल पूरे किए हैं. बाइडेन ने कमला हैरिस को राष्ट्रपति पद के लिए अपना समर्थन दिया है, जिसके बाद उन्होंने कैंपेन में करीब 50 मिलियन डॉलर जुटा लिए हैं.
नेशनल कॉलेजिएट एथलेटिक एसोसिएशन (एनसीएए) चैंपियन टीमों को सम्मानित करने के दौरान एक कार्यक्रम में कमला हैरिस ने कहा कि पिछले तीन सालों में बाइडेन की उपलब्धियों की विरासत "आधुनिक इतिहास में बेजोड़ है." उन्होंने बताया कि कैसे वह बाइडेन को उनके दिवंगत बेटे ब्यू के जरिए से जानती थीं, जब वे अपने-अपने राज्यों में अटॉर्नी-जनरल के रूप में काम करते थे.
यह भी पढ़ें: क्या कमला हैरिस दे पाएंगी ट्रंप को टक्कर? 5 Points में समझें बाइडेन के हटने से कितना बदल जाएगा अमेरिकी चुनाव
जो बाइडेन के बारे में कमला हैरिस ने क्या कहा?
कमला हैरिस ने कहा, "वह (बाइडेन के बेटे ब्यू) मुझे बताते थे कि वो (बाइडेन) किस तरह के पिता हैं और किस तरह के इंसान हैं. ब्यू अपने पिता में जिन गुणों का सम्मान करते थे, वही गुण मैंने अपने राष्ट्रपति में हर दिन देखे हैं. उनकी ईमानदारी, उनकी निष्ठा, अपने विश्वास और अपने परिवार के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, उनका बड़ा दिल और उनका प्यार, हमारे देश के प्रति गहरा प्यार - और मैं प्रत्यक्ष रूप से गवाह हूं कि हमारे राष्ट्रपति जो बाइडेन हर दिन अमेरिकी लोगों के लिए लड़ते हैं."
बाइडेन ने कमला हैरिस को दिया अपना समर्थन

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.











