
'कमला हैरिस की उम्मीदवारी लोकतंत्र के लिए खतरा', ट्रंप ने डेमोक्रेटिक उम्मीदवार पर साधा निशाना
AajTak
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'कमला हैरिस इतिहास में अपराध के मामले में राष्ट्रपति पद की सबसे कमजोर उम्मीदवार हैं. उन्होंने लाखों लोगों को हमारी सीमाओं में घुसने दिया, जिनमें से कई जेलों और मेंटल इंस्टीट्यूट्स से हैं और आतंकवादी हैं, वे इस स्तर पर आ रहे हैं जो पहले कभी नहीं देखा गया.'
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में अब मुकाबला डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस के बीच है. बाइडेन के अपना नाम वापस लेने के बाद कमला हैरिस राष्ट्रपति पद की रेस में शामिल हो गई हैं. ट्रंप ने शनिवार को इस पर सवाल उठाया और उनकी उम्मीदवारी को 'लोकतंत्र के लिए खतरा' बताया.
'राष्ट्रपति पद की सबसे कमजोर उम्मीदवार'
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'कमला हैरिस इतिहास में अपराध के मामले में राष्ट्रपति पद की सबसे कमजोर उम्मीदवार हैं. उन्होंने लाखों लोगों को हमारी सीमाओं में घुसने दिया, जिनमें से कई जेलों और मेंटल इंस्टीट्यूट्स से हैं और आतंकवादी हैं, वे इस स्तर पर आ रहे हैं जो पहले कभी नहीं देखा गया.'
उन्होंने कहा, 'उन्हें राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने का अधिकार कैसे मिला? उन्हें बाइडेन के 14 मिलियन (1 करोड़ 40 लाख) वोटों के मुकाबले कोई वोट नहीं मिला. वह अपने पिछले प्रयास में विफल साबित हुईं, 22 लोगों में से वह सबसे पहले पीछे हटीं और अब वह राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैं? यह लोकतंत्र के लिए खतरा है.'
कमला हैरिस ने दिया ट्रंप की नस्लभेदी टिप्पणी का जवाब
हाल ही में कमला हैरिस ने सीएनएन को दिए इंटरव्यू में उनके खिलाफ की गई ट्रंप की नस्लभेदी टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ट्रंप वही पुराना राग अलापते रहते हैं. उनके पास कहने को कुछ नया नहीं है. इतना कहते ही हैरिस ने एंकर से अगला सवाल पूछने को कहा.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.

अमेरिका के ओकलाहोमा के जंगलों में लगी आग ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी. करीब 23 वर्ग मील क्षेत्र में फैल चुकी आग अब उत्तर की और तेजी से बढ़ रही है. मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं. वन विभाग के अधिकारियों ने चेतावनी जारी करते हुए राज्य के पश्चिमी हिस्से को खाली कराके लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया है. देखें यूएश टॉप-10.









