
कमरे में मिले युवक-युवती, मोबाइल में लड़कियों की तस्वीरें... मसाज पार्लर का हाल देख हैरान रह गई पुलिस
AajTak
मध्य प्रदेश के इंदौर में एक मसाज पार्लर में पुलिस ने छापा मारकर 3 युवतियों और एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि छापेमारी के समय एक युवक-युवती आपत्तिजनक हालत में थे. मसाज पार्लर की आड़ में अनैतिक काम हो रहा था. मौके से 4 लोगों को अरेस्ट किया गया है.
मध्य प्रदेश के इंदौर में मसाज पार्लर की आड़ में अनैतिक काम किया जा रहा है. इस बार भंवरकुआं पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर तीन महिलाओं और एक युवती को गिरफ्तार किया है. छापेमारी के दौरान अन्य लोग वहां से फरार हो गए. फरार लोगों की पुलिस तलाश कर रही है. मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.
पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में मसाज पार्लर की आड़ में अनैतिक कार्य की जानकारी मिल रही थी. सूचना के आधार पर भंवरकुआं पुलिस ने क्षेत्र में मौजूद एक मसाज पार्लर पर दबिश दी. इस दौरान मसाज पार्लर पर तीन युवतियों और एक युवक को अरेस्ट कर लिया. उनसे पूछताछ की जा रही है.
आपत्तिजनक अवस्था में मिले
पुलिस का कहना है कि जिस समय मसाज पार्लर पर दबिश दी गई, उस दौरान एक युवक और युवती एक कमरे में आपत्तिजनक अवस्था में मिले. दबिश के दौरान मसाज पार्लर संचालक विजय कुमार फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है.
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है. मुख्य आरोपी विजय परमार की तलाश की जा रही है. जांच पड़ताल में इस बात की भी जानकारी सामने आई है कि यह अनैतिक काम वॉट्सएप के माध्यम से संचालित हो रहा था.
Whatsapp के जरिए ग्राहकों से होती थी बातचीत

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










