
कमरा बंद कर बेटे ने मां पर बरसाई लाठियां, हत्या कर जलाई लाश, बेबस नानी खिड़की से देखती रही हैवानियत
AajTak
बिहार के सहरसा में हैवान बने एक बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां की बेरहमी से हत्या कर दी. बेटी के साथ हुई बर्बरता को 85 साल की उसकी मां कमला देवी (आरोपी की नानी) बेबस होकर खिड़की से देखती रही. इसके बाद जब नानी और पिता ने शोर मचाया तो आरोपी ने उन्हें कमरे में बंद कर दिया और बाहर से कुंडी लगा दी.
बिहार के सहरसा में एक बेटे ने अपनी बूढ़ी मां के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं. कमरे में बंद करके उसने बुजुर्ग मां को इतना पीटा कि उनकी मौत हो गई. इसके बाद अपने साथियों के साथ मिलकर शव को जला दिया और फरार हो गया. इस मामले में बुजुर्ग महिला की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है. इस वारदात से इलाके में सनसनी फैली हुई है.
दरअसल, 60 साल की मंजुला देवी पतरघट ओपी क्षेत्र के भागवतपुर की रहने वाली थीं. उनका 40 साल का बेटा चंदन कुमार शराब पीने का आदी है. उसने मां से शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे. इनकार करने पर उसने पहले मां को कमरे में बंद किया फिर लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी.
'कमरे में बंद कर दिया और कुंडी लगा दी'
बेटी के साथ हुई बर्बरता को 85 साल की मां कमला देवी (आरोपी की नानी) बेबस होकर खिड़की से देखती रही. इसके बाद जब नानी, पिता विशुन देव यादव ने शोर मचाया तो आरोपी ने उन्हें कमरे में बंद कर दिया और बाहर से कुंडी लगा दी.
'शोर मचाने पर मेरे मुंह में कपड़ा ठूंस दिया'
इसके बाद अपने साथियों के साथ शव को सुनसान जगह ले गया, जहां उसे जला दिया और फरार हो गया. आरोपी की नानी ने बताया, शोर मचाने पर चंदन ने मेरे मुंह में कपड़ा ठूंस दिया. फिर पिलर में बांध दिया और बेटी की हत्या कर शव को सुनसान जगह पर ले जाकर जला दिया.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












