
कभी माधुरी तो कभी ऐश्वर्या, कौन है वो PAK एक्ट्रेस जो बॉलीवुड एक्ट्रेसेज की हैं दीवानी? Photos वायरल
AajTak
आएजा ने ऐश्वर्या राय से लेकर माधुरी दीक्षित तक, सभी के चुनिंदा गानों के मुताबिक ड्रेसअप किया और उसपर डांस किया है. अब इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
बॉलीवुड में कई टैलेंटेड और खूबसूरत एक्ट्रेसेज रही हैं जिनकी कद्र पूरी दुनिया करती है. पाकिस्तान में भी बॉलीवुड अभिनेत्रियों को चाहने वाले कई लोग हैं. आम पब्लिक से लेकर पाकिस्तानी सेलेब्स भी इन एक्ट्रेसेज को पसंद करते हैं. ऐसी ही एक एक्ट्रेस हैं आएजा खान. आएजा ने ऐश्वर्या राय से लेकर माधुरी दीक्षित तक, सभी के चुनिंदा गानों के मुताबिक ड्रेसअप किया और उसपर डांस किया है. अब इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. आएजा के इंस्टाग्राम अकाउंट देख अंदाजा लगा सकते हैं कि उन्हें एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित से कितना लगाव है. माधुरी के हिट गाने 'एक दो तीन' में जिस तरह का लुक माधुरी ने किया था, उसे आएजा ने भी कॉपी की है. पिंक ड्रेस, सिर पर यलो हेडबैंड लगाए आएजा ने माधुरी जैसा दिखने की कोशिश की थी. इसी के साथ उन्होंने ये भी लिखा था 'जब भी मैं माधुरी दीक्षित का नाम सुनती हूं मेरे दिमाग में बस एक दो तीन और देव बाबू का नाम आता है. जब भी उन्हें देखो तो लगता है दिल तो पागल है. हम खुशनसीब हैं कि हमें माधुरी दीक्षित को देखने और उनके गानों पर डांस करने का मौका मिला.'More Related News

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












