
कभी बिग बॉस नहीं करेंगे करण पटेल, ठुकराया सलमान का शो, बोले- ऐसे माहौल में नहीं रह सकता
AajTak
एक्टर करण करण पटेल का कहना है कि बिग बॉस में अब वो पहले वाली बात नहीं रही. पहले शो में सेलिब्रिटी आते थे और वो काफी इंटरेस्टिंग होता था. लेकिन अब क्या है किसी को भी ले आते हैं. कोई भी जरा सा फेमस हो जाता है और उन्हें बिग बॉस में बुला लिया जाता है.
टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये है मोहब्बतें' से घर-घर में पहचान बनाने वाले करण पटेल पिछले कई सालों से टीवी से दूर हैं. हाल ही में करण भारती सिंह के पॉडकास्ट में आए थे जहां उन्होंने रियलिटी शो पर बात की. उन्होंने ये भी कहा कि वो कभी भी बिग बॉस जैसे शो का हिस्सा नहीं होना चाहेंगे.
करण क्यों नहीं जाना चाहते बिग बॉस में
एक्टर करण कहते हैं कि बिग बॉस जैसा रियलिटी शो उन जैसे शॉर्ट टेम्पर्ड के लिए बिल्कुल ही नहीं है. उन्हें बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता है ऐसे में वो इस तरह के शो में नहीं जाना चाहते.
करण आगे कहते हैं 'बिग बॉस जैसा शो मेरे जैसे लोगों के लिए नहीं है. घर में जाने वाले लोग परेशान तो होते ही हैं साथ-साथ उनके परिवार वाले भी परेशान होते हैं. लगातार तीन महीने तक घर में बंद रहना आसान नहीं है'. आप मुझे कभी भी बिग बॉस में बतौर कंटेस्टेंट नहीं देखोगे. हां, गेस्ट के तौर पर जा सकता हूं. जब हितेन तेजवानी जैसा शांत और मजबूत इंसान अपना आपा खो सकता है फिर मैं क्या चीज हूं. मुझे बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता है. मैं उस तरह के माहौल में नहीं रह सकता.
बिग बॉस में अब वो पहले वाली बता नहीं रही
टीवी एक्टर करण का कहना है कि बिग बॉस में अब वो पहले वाली बात नहीं रही. पहले शो में सेलिब्रिटी आते थे और वो काफी इंटरेस्टिंग होता था. लेकिन अब क्या है किसी को भी ले आते हैं. कोई भी जरा सा फेमस हो जाता है और उन्हें बिग बॉस में बुला लिया जाता है.

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज', जिसमें रणवीर सिंह लीड रोल में हैं, बॉक्स ऑफिस पर जमकर धूम मचा रही है. अब जिन लोगों ने फिल्म देख ली है, उन्हें हमजा अली (रणवीर) और यलीना (सारा अर्जुन) का महल जैसा घर याद ही होगा. अगर आप सोच रहे हैं कि वो फिल्म का सेट है तो गलत है. जानिए उस महल जैसे घर के बारे में...












