
कभी प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़ महागठबंधन से बाहर चले गए थे मुकेश सहनी, अब फिर क्यों लौटे हैं 'सन ऑफ मल्लाह'?
AajTak
बिहार की राजनीति में मुकेश सहनी सबका साथ निभा चुके हैं. कभी चुनाव हारने के बाद भी NDA सरकार में सहनी को मंत्री पद मिला था. बाद में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान सहनी ने BJP के खिलाफ 50 से अधिक उम्मीदवार मैदान में उतार दिए थे. VIP 2019 में भी महागठबंधन का हिस्सा थी. तब पार्टी ने लोकसभा की 3 सीटों पर चुनाव लड़ा था, हालांकि उसे किसी भी सीट पर जीत हाथ नहीं लगी थी.
बिहार में मुकेश सहनी की पार्टी विकासशील इंसान पार्टी (VIP) महागठबंधन में शामिल हो गई है. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यह डील मूल रूप से मुकेश सहनी और RJD के बीच हुई है. RJD नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने खुद इस पॉलिटिकल डवलपमेंट की जानकारी दी. दोनों नेताओं के बीच ये डील 3 लोकसभा सीट देने को लेकर फाइनल हुई. इस लोकसभा चुनाव में आरजेडी अपने हिस्से की 26 सीटों में से 3 सीटें मुकेश सहनी की पार्टी VIP को देगी. जिन जगहों से विकासशील इंसान पार्टी चुनावी मैदान में उतरेगी वो गोपालगंज, झंझारपुर और मोतिहारी की सीटें हैं. सबका साथ निभा चुके हैं सहनी
बिहार की राजनीति में मुकेश सहनी और उनकी पार्टी VIP की राह कई स्थानीय पार्टियों की तरह ही रही है. सूबे में सहनी सबका साथ निभा चुके हैं. मसलन, भाजपा के साथ राजनीति में कदम रखने वाले मुकेश सहनी जनता दल-यूनाइटेड (JDU), लोकशक्ति पार्टी (LJP) के साथ कदमताल कर चुके हैं. मतलब NDA और महागठबंधन ( पहले UPA) में उनका आना-जाना लगा रहा है.
सहनी ने 2015 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए जमकर प्रचार किया था. इसी साल लालू-नीतीश ने मिलकर चुनावी ताल ठोकी थी और भाजपा को हार झेलनी पड़ी थी. इसके बाद BJP आहिस्ता-आहिस्ता सहनी से किनारा करती चली गई. बाद में मुकेश सहनी ने महागठबंधन का दामन थाम लिया था. कुछ समय महागठबंधन में बिताने के बाद सहनी एक बार फिर NDA के साथ चले गए थे. इतना ही नहीं, 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव के बाद जब राज्य में NDA की सरकार बनी, तब सहनी नीतीश कैबिनेट में मंत्री बने. हालांकि बाद में उन्हें मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था.
NDA सरकार में मंत्री रहते फूंका था बगावत का बिगुल
2019 के लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद मुकेश सहनी फिर से एनडीए के खेमे में आ गए. 2020 विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी VIP को सूबे में चुनाव लड़ने के लिए एनडीए कोटे से 11 सीटें मिली थीं. सहनी खुद तो विधानसभा का चुनाव हार गए, लेकिन उनकी पार्टी VIP चुनाव में 4 सीटें निकालने में कामयाब रही. अपनी सीट गंवाने के बाद भी NDA की सरकार में सहनी को मंत्री पद मिला. साथ ही भाजपा ने उन्हें विधान परिषद का सदस्य भी बनाया था.
बाद में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान सहनी ने BJP के खिलाफ 50 से अधिक उम्मीदवार मैदान में उतार दिए. इसके अलावा बिहार के मुजफ्फरपुर की बोचहां विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भी मुकेश सहनी ने बगावती तेवर दिखाए थे. इस सीट से VIP विधायक मुसाफिर पासवान के निधन के बाद उपचुनाव होना था. भाजपा ने इस सीट से अपना उम्मीदवार मैदान में उतार दिया. इसके बाद मुकेश सहनी ने भी VIP से एक प्रत्याशी का पर्चा भरवा दिया. बाद में मार्च 2022 में सहनी को बिहार सरकार में पशुपालन और मत्स्य पालन मंत्री के पद से हटा दिया गया.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



