
कब, कौन, किससे 'प्यार' करेगा? एक रिश्ते में 3 लोग, किया कॉन्ट्रैक्ट साइन
AajTak
ओपन रिलेशनशिप के लिए एक लड़की ने बॉयफ्रेंड के साथ एक रोमांस कॉन्ट्रैक्ट कर लिया. ताकि अगर कोई और इंसान भी उन दोनों के साथ रिलेशनशिप में आए तो दिक्कत ना हो. अब लड़की, बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड दोनों के साथ रहती है. इस रिश्ते के बारे में उन्होंने खुलकर बात भी की है.
एक युवती, एक ही समय में, एक बॉयफ्रेंड और एक गर्लफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप में है. यानी तीन लोग आपसी सहमति से रिश्ते में हैं. तीनों के रिश्ते में कोई समस्या न आए, इसके लिए युवती ने, दोनों पार्टनर के साथ एक 'रोमांस कॉन्ट्रैक्ट' पर भी सिग्नेचर किया है.
युवती का मानना है कि कॉन्ट्रैक्ट की वजह से ही उन लोगों का रिश्ता लंबे समय से चल रहा है. मामला अमेरिका के ओक्लाहोमा का है. 26 साल की इरी इवर्स बाइसेक्शुअल है. बाइसेक्शुअल यानी की व्यक्ति, पुरुष और महिला, दोनों से सेक्स को लेकर आकर्षित हो सकता है.
इरी इवर्स, 33 साल के टॉम स्मिथ और 32 साल की एलेक्स जोन्स को एकसाथ इश्क कर रही हैं. उन्होंने इसके लिए एक रूटीन भी बनाया है.
इरी और टॉम ने एक एग्रीमेंट साइन किया है. इसमें उन दोनों ने तीसरे रिलेशनशिप को लेकर कई फैसलों पर मुहर लगाई है.
इरी जब बाहर होती हैं तो टॉम, एलेक्स को डेट करता है. लॉ स्टूडेंट इरी ने कहा- मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि प्यार करने के लिए मेरे पास दो लोग हैं. मुझे नहीं लगता था कि एक साथ एक से ज्यादा इंसान को प्यार करना संभव है, लेकिन टॉम और एलेक्स के साथ यह नेचुरल लगता है.
सितंबर 2015 में इरी की मुलाकात टॉम से हुई थी. वे दोनों एक डेटिंग साइट पर मिले थे. पहली डेट के बाद ही दोनों रिलेशनशिप में आ गए. शुरुआत में इस रिश्ते में सिर्फ वही दोनों थे. लेकिन 2 साल बाद ही उन दोनों ने रिलेशनशिप को ओपन कर लिया.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











