
कब्र में लड़की तो खेत से मिली लड़के की लाश, आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर हत्या
AajTak
लड़के का लड़की के घर आना-जाना लगा रहता था. वह लड़की के यहां ट्रैक्टर चलाने का काम करता था. दोनों को लड़की के परिजनों ने आपत्तिजनक हालत में देख लिया. जिसके बाद कपल की हत्या कर दी गई. लड़की के शव को घर के पास ही दफना दिया जबकि लड़के के शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया गया.
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में ऑनर किलिंग (Honor Killing) का मामला सामने आया है. यहां दो प्यार करने वालों की बेरहमी से हत्या कर दी गई. लड़की की हत्या कर उसके शव को जमीन में दफना दिया गया जबकि लड़के की लाश को गन्ने के खेत में फेंक दिया. खेत में लड़के का शव मिलने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ.
बताया गया कि प्रेमी युगल को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर लड़की के परिजनों ने दोनों की हत्या कर दी. हत्या करने के बाद लड़की के शव को घर पास ही जमीन में दफना दिया और लड़के के शव को गांव के बाहर गन्ने के खेत में फेंक दिया. मामले का खुलासा तब हुआ, खेत के मालिक ने लड़के का शव देखा.
पुलिस को शव के बारे में सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि मृतक का पेंट कमर के नीचे पैर तक खिसका हुआ था. युवक हरे कलर की शर्ट पहने हुए था, जिसके बटन भी खुले हुए थे. मृतक के शरीर पर खरोंच और चोट के गंभीर निशान भी थे. शव मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पता चला कि मृतक उसी गांव का ही रहने वाला है.
यूं खुला राज
पुलिस की पूछताछ में मृतक के पिता ने बताया कि उनका बेटा रात भर से गायब था और उसका मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा था. हमने रात में उसे बहुत ढूंढा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला. बेटा गांव के ही एक व्यक्ति के यहां ट्रैक्टर चलाता था. उनके घर पर बेटे का लगातार आना-जाना लगा रहता था. रात में वह घर से निकला था और उसके बाद से वापस नहीं आया था.
युवक की लाश मिलने के बाद पुलिस जब ट्रैक्टर मालिक के घर गई, तो पता चला कि उनकी लड़की की भी बीती रात मौत हो गई थी. मृतक लड़की को घर पास ही दफनाया गया था. जिसके बाद से ही लड़की का पूरा परिवार फरार है. तब जाकर बात सामने आई कि मृतक लड़का-लड़की के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था. लड़की के परिजनों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया और दोनों की हत्या कर फरार हो गए.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






