
कप हवा में छोड़ना, कभी गिर पड़ना! स्पेस से लौटकर क्या सुनीता विलियम्स भी करेंगी ऐसी गलतियां?
AajTak
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Black Hole ने X पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दिखाया गया है कि अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर लौटने के बाद भी माइक्रोग्रेविटी की आदतें नहीं छोड़ पाते.
लंबे वक्त तक ISS में रहने के बाद, क्या सुनीता विलियम्स पृथ्वी पर लौटकर स्पेस का माहौल भूल पाएंगी, या फिर वही पैटर्न अपनाएंगी जो वह ISS पर बिना गुरुत्वाकर्षण के काम करने के दौरान अपनाती थीं? हाल ही में, अंतरिक्ष यात्रियों की ऐसी आदतों से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है.
धरती पर वापस आने के बाद अंतरिक्ष यात्रियों (एस्ट्रोनॉट्स) को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. क्योंकि अंतरिक्ष में लंबे समय तक रहने के बाद उनका शरीर माइक्रोग्रैविटी (सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण) के अनुकूल हो जाता है. जब वे पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण में लौटते हैं, तो उनके शरीर और दिमाग को फिर से ढलने में समय लगता है. इस दौरान वे कुछ 'गलतिया' या असामान्य व्यवहार कर सकते हैं, जो वास्तव में उनके शरीर की प्रतिक्रिया होती है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Black Hole ने X पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दिखाया गया है कि अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर लौटने के बाद भी माइक्रोग्रेविटी की आदतें नहीं छोड़ पाते.
वीडियो में एक एस्ट्रोनॉट को स्पीच देते वक्त अचानक गिरते हुए दिखाया गया, क्योंकि उसने अनजाने में अपने पैरों का भार छोड़ दिया. बिल्कुल उसी तरह जैसे वह स्पेस में करता था. इसी तरह, एक अन्य एस्ट्रोनॉट बात करते-करते अपने हाथ में पकड़ा कप छोड़ देता है, मानो वह अभी भी भारहीनता में हो, जहां चीजें हवा में तैरती रहती हैं.
देखें वीडियो

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











