कप मोड़ा, जाल पार करके खोला और परोस दी चाय... लोकल ट्रेन का जुगाड़ Viral
AajTak
भारत जुगाड़ का देश है, जहां हर कोई मुश्किल वक्त में नया रास्ता निकाल ही लेता है. जब लोग ऐसे अनोखे जुगाड़ देखते हैं, तो सोचते हैं कि इस समस्या का ऐसा समाधान तो कोई सोच ही नहीं सकता था. ऐसे जुगाड़ वाले वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो जाते हैं.

इसी कड़ी में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे मुंबई लोकल ट्रेन का बताया जा रहा है. वीडियो में दिखता है कि ट्रेन की खिड़की में जाली लगी हुई है, और अंदर बैठे यात्रियों को चाय पीनी है. लेकिन सवाल यह है कि चायवाला चाय का कप अंदर कैसे पहुंचाए?
इस पर चायवाले ने कमाल की तरकीब लगाई. पहले वह जाली से पेपर कप मोड़कर ट्रेन के अंदर बैठे यात्री को देता है, फिर जाली के बीच से केतली का मुंह घुसाकर उसी कप में चाय डालता है. इतना ही नहीं, पैसा भी वह इसी तरह जाली के जरिए लेता है.
देखें वायरल वीडियो
जहां चाह, वहां चाय

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.