
कपूरथला: बिस्कुट का लालच देकर 7 साल की बच्ची के साथ रेप, नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती
AajTak
कपूरथला में एक सात साल की मासूम बच्ची के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया. दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने बच्ची के प्राइवेट पार्ट को बुरी तरह से डैमेज कर दिया. डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर मुश्किल से बच्ची की जान बचाई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
पंजाब के कपूरथला में दिल्ली के निर्भया कांड जैसा मामला सामने आया है. जहां पर एक सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गईं. दरिंदे ने बच्ची के प्राइवट पार्ट को बहुत नुकसान पहुंचाया. बच्ची का मंगलवार की सुबह अमृतसर के मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन किया गया और मुश्किल से उसकी जान बचाई गई. बच्ची की हालत अब स्थिर बताई जा रही है. वहीं बच्ची के पिता का कहना है कि वो इस हैवानियत को कभी नहीं भूल पाएंगे. अब उनकी बच्ची आम बच्चों की तरह बड़ी नहीं हो पाएगी. पुलिस ने इस मामले में आरोपी को पकड़ लिया है और उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में 376, 307 व 4 पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. कपूरथला सुल्तानपुर लोधी मार्ग पर सोमवार दोपहर गांव हुसैनपुर में बनी झुग्गियों में रहने वाले 26 वर्षीय दरिंदे ने 7 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म किया. इतना ही नहीं आरोपी ने दुष्कर्म के बाद बच्ची के प्राईवेट पार्ट को नुकसान भी पहुंचाया. जिस समय आरोपी ने दुष्कर्म किया उस वक्त बच्ची के माता पिता काम पर गए हुए थे. आरोपी ने 7 वर्षीय बच्ची को बिस्कुट के पैकेट का लालच दिया था.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











