
कपल मालामाल, पर बच्चों के सामने रहता है कंगाल, बताई बड़े झूठ की वजह
AajTak
नैशविले के शख्स ने एक फायनेंशियल रेडियो शो - द रैमसे शो में कॉल किया और ऐसा खुलासा किया कि लोग हैरान रह गए. उसने बताया कि कैसे और क्यों अरबपति होने के बावजूद वह और उसकी पत्नी मिडिल क्लास लाइफ जीते हैं.
दुनिया में हर कोई अमीर होने चाहता है और उस पैसे से अपने बच्चों और परिवार को शानदार लाइफ भी देना चाहता है. लेकिन हाल में टेनेसी के नैशविले के एक शख्स ने अजीबोगरीब खुलासा किया.
खुद को जॉन बताते हुए इस शख्स ने एक फायनेंशियल रेडियो शो - द रैमसे शो में कॉल किया. उसने बताया कि वह 50 की उम्र में पहुंचने वाला है और अरबपति है. लेकिन ये बात उसकी पत्नी के अलावा किसी को भी नहीं मालूम, यहां तक कि उनके टीनएजर बच्चों को भी नहीं.
अपने बच्चों से भी छुपाई अरबपति होने की बात
जॉन ने बताया कि दो साल पहले उन्होंने एक बड़ी लॉटरी में $22 million (1.65 अरब रुपये) जीते थे. उसने आगे बताया कि इस जीत के बाद भी मैं और मेरी पत्नी बिल्कुल मिडिल क्लास जिंदगी जीते हैं और इसके पीछे बड़ी वजह है. उसने कहा हमने अपने अरबपति होने की बात अपने बच्चों तक से छुपाकर रखी है.
'10 साल में कंगाल हो जाते हैं लोग'
जॉन ने आगे समझाया कि दरअसल लॉटरी जीतने के बाद हमने थोड़ी रिसर्च की थी और पाया कि लॉटरी जीतने वाले ज्यादातर लोग महज 10 सालों में वो सारा पैसा गंवा देते हैं और कंगाल हो जाते हैं. इसका एक कारण ये है कि लोग बहुत अधिक लोगों को ये बता देते हैं कि हमने लॉटरी जीती है और लोग किसी न किसी बहाने आपसे पैसे मांगने आ जाते हैं. ये लॉटरी विजेताओं के लिए बहुत बड़ी भूल साबित होता है.

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.












