
कपड़ा कारोबारी को किया अगवा, 40 लाख की मांगी फिरौती, व्यापारी ने चौथे प्लोर के बाथरूम से कूदकर दी जान
AajTak
गुजरात के सूरत में एक होटल के कमरे के बाथरूम से कूदकर एक कारोबारी ने आत्महत्या कर ली. हालांकि आत्महत्या की वजह को कारोबारी की पत्नी ने अपहरण के बाद फिरौती मांगने को बताया है. पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
गुजरात के सूरत में एक होटल के कमरे के बाथरूम से कूदकर एक कारोबारी ने आत्महत्या कर ली. हालांकि आत्महत्या की वजह को कारोबारी की पत्नी ने अपहरण के बाद फिरौती मांगने को बताया है. पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
गुजरात के सूरत शहर में डिंडोली इलाके स्थित एक होटल के कमरे से कूद कर कपड़ा कारोबारी ने खुदकुशी कर ली. यह घटना होटल में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. जानकारी के मुताबिक कारोबारी पुणे का रहने वाला था. लेकिन इस पूरे मामले को लेकर कारोबारी राकेश चौधरी की पत्नी ने अपहरण का आरोप लगाया है. पत्नी का आरोप है कि उसके पति को अपहरण करके सूरत के एक होटल में 40 लाख रुपये की वसूली करने के लिए बंधक बनाकर रखा गया था. इसी दौरान उन्होंने होटल से कूदकर जान दे दी.
यह भी पढ़ें: सहारनपुर में 13 वर्षीय लड़के ने की आत्महत्या, पिता की डांट से था आहत
होटल के कमरे के बाथरूम से नीचे कूद कर की खुदकुशी
मामले में पुलिस ने मृतक कपड़ा कारोबारी राकेश चौधरी की पत्नी की शिकायत के आधार पर सूरत के चार कपड़ा कारोबारियों के खिलाफ बंधक बनाने और सुसाइड के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है. सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक घटना सूरत शहर के डिंडोली इलाके में मधुरम आर्केड में स्थित डे नाईट इन होटल की है. मधुरम आर्केड नामक बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर यह होटल स्थित है. इसी होटल के कमरा नंबर 104 में में राकेश चौधरी को बंधक बनाकर रखा गया था.
आरोप में है कि सुशील जोशी, हरीश, गौतम,जयेश और अन्य दो लोगों ने पुणे से राकेश का अपहरण करके सूरत लेकर आए थे व बंधक बनाकर रखा था. बंधक बनाने वाले सभी कपड़ा कारोबारी हैं. ये सभी राकेश से 40 लाख रुपए देने की डिमांड कर रहे थे. जिसके चलते राकेश ने होटल के कमरे के बाथरूम से नीचे कूद कर खुदकुशी कर ली.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












