
कन्हैया कुमार जल्द हो सकते हैं कांग्रेस में शामिल, राहुल गांधी से कर चुके हैं मुलाकात
AajTak
जेएनयू के पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार जल्द ही कांग्रेस का हिस्सा बन सकते हैं. कन्हैया कुमार और राहुल गांधी के बीच मुलाकात हो चुकी है और जल्द ही इसका आधिकारिक ऐलान किया जा सकता है.
जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) के पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार जल्द ही कांग्रेस (Congress) पार्टी में शामिल हो सकते हैं. कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) इस मद्देनज़र कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात भी कर चुके हैं. कांग्रेस सूत्रों की मानें, तो पार्टी ने बिहार के विधानसभा चुनाव के दौरान कन्हैया कुमार को साथ आने का ऑफर दिया था. लेकिन तब ये संभव नहीं हो सका था. अब कन्हैया कुमार ने हाल ही में राहुल गांधी से मुलाकात की है. एक शीर्ष कांग्रेस नेता की मानें, तो पार्टी के पास कन्हैया कुमार के लिए प्लान है, जिसपर अमल किया जाएगा. बिहार में कांग्रेस जल्द ही अपने नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान कर सकती है, ऐसे में इसी के बाद कन्हैया कुमार की कांग्रेस में एंट्री हो सकती है. नारेबाजी विवाद के बाद बटोरीं सुर्खियां, लड़ा था चुनाव आपको बता दें कि दिल्ली में JNU के कैंपस में लगे विवादित नारों के मामले से कन्हैया कुमार चर्चा में आए थे और उसके बाद से ही वो देश के राजनीतिक गलियारों का हिस्सा हैं. कन्हैया कुमार लगातार केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोल करते रहते हैं. कन्हैया कुमार ने साल 2019 में लोकसभा का चुनाव लड़ा था, लेकिन वो हार गए थे. बिहार के विधानसभा चुनाव में कन्हैया कुमार ने सीपीआई-एम, सीपीआई के लिए स्टार प्रचारक की भूमिका निभाई थी. कन्हैया कुमार की रैलियों में अक्सर भारी भीड़ जुटती है, ऐसे में कांग्रेस एक बड़े चेहरे को अपने साथ लाने की कोशिश में लगी है. गौरतलब है कि बिहार में कांग्रेस पार्टी ने इस बार महागठबंधन का हिस्सा बन चुनाव लड़ा था, जिसमें राजद बड़े भाई की भूमिका में थी. हालांकि, इसके बाद भी बिहार में एनडीए की ही सरकार बनी थी. बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को कुल 19 सीटें मिल पाई थीं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




