
कन्हैया-उदित की कुर्बानी या लवली की विदाई? कैसे बनेगी दिल्ली कांग्रेस की बात
AajTak
दिल्ली कांग्रेस में लोकसभा चुनाव के लिए टिकट बंटवारे के बाद से ही घमासान मचा है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के पद से अरविंदर सिंह लवली ने पद से इस्तीफा दे दिया है. सवाल उठ रहे हैं कि क्या कन्हैया-उदित की कुर्बानी होगी या लवली की विदाई?
लोकसभा चुनाव के बीच दिल्ली में कांग्रेस की अंतर्कलह खुलकर सामने आ गई है. दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से अरविंदर सिंह लवली ने इस्तीफा दे दिया है. लवली ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजे चार पेज के इस्तीफे में कन्हैया कुमार और उदित राज को टिकट दिए जाने पर नाराजगी जताई है. उन्होंने दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया पर राजनीतिक नियुक्तियां रोकने का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी से गठबंधन को लेकर कार्यकर्ताओं की नाराजगी का भी जिक्र किया है.
लवली ने बाकी रखी है सुलह की गुंजाइश
अरविंदर सिंह लवली ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है लेकिन अभी पार्टी नहीं छोड़ी है. उन्होंने खुद कहा है कि किसी दूसरे दल में जाना होता तो एक लाइन का इस्तीफा लिखने से कौन रोक रहा था. चार पेज का इस्तीफा इसलिए लिखा जिससे पार्टी नेतृत्व तक कार्यकर्ताओं की भावनाएं पहुंचे और इन खामियों पर काम हो. उन्होंने आम आदमी पार्टी से गठबंधन को लेकर भी कहा है कि कार्यकर्ता खिलाफ थे लेकिन हमने नेतृत्व के फैसले का समर्थन किया. लवली ने 'पद छोड़ा है, पार्टी नहीं' बोलकर दिल्ली कांग्रेस में सुलह की गुंजाइश बाकी रखी है. लेकिन सवाल यह है कि आखिर ऐसा होगा कैसे?
कैसे बनेगी दिल्ली कांग्रेस की बात?
बीजेपी को सत्ता से हटाने के लिए कांग्रेस ने अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग पार्टियों के साथ गठबंधन किया. ग्रैंड ओल्ड पार्टी ने कई जगह लोकल नेताओं के विरोध दरकिनार किए तो कई जगह क्षत्रपों की शर्तों पर उनका साथ लिया और इसका नतीजा पार्टी के कोटे में आई कम सीटों के रूप में भी देखने को मिला. यूपी में कांग्रेस जहां सलमान खुर्शीद, राजेश मिश्रा जैसे दिग्गजों की सीटें नहीं ले पाई तो वहीं दिल्ली में खुद प्रदेश अध्यक्ष रहे अरविंदर सिंह लवली की सीट भी आम आदमी पार्टी के हिस्से चली गई.
यह भी पढ़ें: 'देखिए 2 घंटे में मंजूर भी हो गया मेरा इस्तीफा, हमारी पार्टी कितनी तेजी से काम करती है', लवली का तंज

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










