
कन्नूर की अदालत में फैला जीका वायरस, 8 कर्मचारी संक्रमित, दो दिन के लिए बंद करना पड़ा कोर्ट
AajTak
जीका वायरस का संक्रमण एडीज मच्छर के काटने से फैलता है. इससे बचाव में सावधानी बरतनी बहुत जरूरी होती है. आमतौर पर जीका वायरस से संक्रमण कोई बड़ा स्वास्थ्य जोखिम पैदा नहीं करता, लेकिन अगर गर्भवती महिलाएं इससे प्रभावित होती हैं, तो संभव है कि अजन्मे बच्चे में माइक्रोसेफली (मस्तिष्क का असामान्य विकास) जैसे दोष हों.
केरल के कन्नूर जिले के तालासेरी कोर्ट परिसर में जीका वायरस के केस मिले हैं. संक्रमण के कुल 8 मामले सामने आए हैं. ये सभी कोर्ट के कर्मचारी हैं. वकीलों और जजों सहित कर्मचारियों के अस्वस्थ महसूस करने के बाद तालासेरी जिला अदालत को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया. इससे कोर्ट का कामकाज प्रभावित हुआ. केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग इलाके में गर्भवती महिलाओं पर नजर रख रहा है.
उन्होंने बताया कि सभी स्वास्थ्य संस्थानों को चेतावनी और दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं. मंत्री ने यह भी बताया कि निजी अस्पतालों को भी अलर्ट कर दिया गया है. तालासेरी में जीका वायरस का पहला मामला 30 अक्टूबर को सामने आया था. इसके बाद जिला चिकित्सा अधिकारी और रैपिड रिस्पॉन्स टीम ने 31 अक्टूबर को क्षेत्र का दौरा कर तालासेरी में जीका वायरस से निपटने के लिए जरूरी तैयारियों का जायजा लिया.
तालासेरी में मच्छरों को नष्ट करने के लिए फॉगिंग पर जोर
डिस्ट्रिक्ट मेडिकल अफसर और आरआरटी की टीम ने 1, 2 और 5 नवंबर को भी तालासेरी का दौरा किया था. 1 नवंबर को जिला अदालत में एक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया था. इसमें 55 लोगों ने अपना परीक्षण कराया था, जिनमें से 24 के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे. पूरे कस्बे में जीका वायरस फैलाने वाले मच्छरों को नष्ट करने के लिए फॉगिंग और छिड़काव किया गया. यहां से एकत्र एडीज मच्छरों और उनके लार्वा सैंपल को जांच के लिए भेजा गया.
आपको बता दें कि जीका वायरस का संक्रमण एडीज मच्छर के काटने से फैलता है. इससे बचाव में सावधानी बरतनी बेहद जरूरी होती है. आमतौर पर जीका वायरस से संक्रमण कोई बड़ा स्वास्थ्य जोखिम पैदा नहीं करता, लेकिन अगर गर्भवती महिलाएं इससे प्रभावित होती हैं, तो संभव है कि अजन्मे बच्चे में माइक्रोसेफली (मस्तिष्क का असामान्य विकास) जैसे दोष हों. बच्चों और बुजुर्गों को मच्छरों को लेकर विशेष रूप से सावधान रहना चाहिए.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






