
कनाडा PM कार्नी को ट्रंप से मांगनी पड़ी माफी, एंटी टैरिफ एड से नाराज हो गए थे अमेरिकी राष्ट्रपति
AajTak
कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से उस राजनीतिक विज्ञापन के लिए माफी मांगी, जिससे ट्रंप नाराज हो गए थे. विज्ञापन में पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के बयानों को तोड़-मरोड़कर दिखाया गया था. ट्रंप ने इसे
कनाडा और अमेरिका के बीच व्यापारिक तनाव एक बार फिर सुर्खियों में है. कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने शनिवार को स्वीकार किया कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से एक विवादित राजनीतिक विज्ञापन को लेकर माफी मांगी है, जिसकी वजह से ट्रंप नाराज हो गए थे.
यह विज्ञापन ओंटारियो प्रांत के कंज़र्वेटिव नेता डग फोर्ड द्वारा प्रसारित करवाया गया था, जो खुद को अक्सर ट्रंप जैसा नेता बताते हैं. विज्ञापन में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन का एक पुराना बयान दिखाया गया, जिसमें कहा गया था कि "टैरिफ व्यापार युद्ध और आर्थिक तबाही का कारण बनते हैं."
यह भी पढ़ें: टैरिफ की तनातनी के बीच US के साथ रक्षा करार, अमेरिका संग भारत ने की 10 साल की डिफेंस डील
विज्ञापन के प्रसारण के बाद ट्रंप भड़क गए और उन्होंने कनाडाई सामानों पर टैरिफ बढ़ाने के साथ-साथ दोनों देशों के बीच चल रही व्यापार वार्ता को रोकने का एलान कर दिया. उन्होंने 10 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाने का भी ऐलान कर दिया था.
ट्रंप ने भी मार्क कार्नी की माफी के बारे में बताया
अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी शुक्रवार को बताया कि मार्क कार्नी ने उनसे व्यक्तिगत रूप से माफी मांगी है. ट्रंप ने बताया कि विज्ञापन में रीगन के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया, जिससे ऐसा लगा जैसे वे टैरिफ के खिलाफ थे, जबकि ट्रंप के अनुसार "रीगन टैरिफ के समर्थक थे."

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










