
कनाडा, मेक्सिको और चीन पर 4 मार्च से फिर लगेगा टैरिफ, राष्ट्रपति ट्रंप का ऐलान
AajTak
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा और मेक्सिको से सप्लाई होने वाले ड्रग्स को रोकने के लिए 4 मार्च से फिर से टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है. उनका दावा है कि इन देशों से ड्रग्स सप्लाई अमेरिका में अस्वीकार्य स्तर पर है. ट्रंप ने फेंटानाइल जैसी घातक ड्रग्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का संकल्प लिया है, और चीन को भी इसे रोकने को कहा है.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा और मैक्सिको से अवैध ड्रग्स को लेकर एक कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने ऐलान किया है कि मार्च 4 से इन दोनों देशों पर नए टैक्स लागू किए जाएंगे. ट्रंप अमेरिका में फेंटानाइल जैसे ड्रग्स की सप्लाई अमेरिका में रोकना चाहते हैं, जिसकी मैन्यूफैक्चरिंग आरोपों के मुताबिक चीन करता है, जिसपर ट्रंप ने 10 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाने की धमकी दी है.
राष्ट्रपति ट्रंप ने फरवरी 4 को 30 दिनों के लिए कनाडा-मैक्सिको पर लगाए गए टैक्स को रोक दिया था. उन्होंने दावा किया गया था कि दोनों देशों ने सीमा सुरक्षा में सुधार के लिए नए वादे किए हैं. ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर ड्रग्स की सप्लाई नहीं रुकी, तो टैक्स लगाया जाएगा. इनके अलावा, चीन पर भी मार्च 4 से 10 प्रतिशत की अतिरिक्त टैरिफ लगाने का आदेश जारी किया गया है.
यह भी पढ़ें: ट्रंप का नया वीजा प्रोग्राम, ₹44 करोड़ में मिलेगी अमेरिका की नागरिकता
कनाडा ने ड्रग्स सप्लाई रोकने का वादा किया
ट्रंप का यह कदम उनकी विश्वास मजबूत करने वाली योजनाओं का हिस्सा है जिसमें वे अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दे रहे हैं. उन्होंने कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से बातचीत के बाद अपनी संतुष्टि जाहिर की और बताया कि कनाडा ने फेंटानाइल के खिलाफ सख्त कदम उठाने का वादा किया है.
कनाडा ने फेंटानाइल सप्लाई के नियंत्रण के लिए एक अधिकारी नियुक्त करने, आतंकवादी की श्रेणी में लिस्ट करने, 24/7 सीमा निगरानी, और संगठित अपराध के खिलाफ संयुक्त बल बनाने की प्रतिबद्धता जताई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











