
कनाडा में 28 अप्रैल को होगा आम चुनाव, नए PM मार्क कार्नी ने अचानक किया ऐलान
AajTak
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने वैश्विक आर्थिक उथल-पुथल के मद्देनजर 28 अप्रैल को स्नैप चुनाव कराने की घोषणा की है। यह निर्णय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 'अनुचित' टैरिफ के जवाब के तहत लिया गया है। कार्नी की यह रणनीति उनकी हाल ही में मिली लोकप्रियता के चलते है, जिससे वह देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने का प्रयास कर रहे हैं।
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने एक बड़ा ऐलान किया. वैश्विक उथल-पुथल के बीच उन्होंने देश में अगले महीने 28 अप्रैल को स्नैप चुनाव कराने का फैसला किया है. उनका यह ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लागू की गई 'अनुचित' टैरिफ के जवाब में है जो कनाडा की अर्थव्यवस्था के लिए खतरा बने हुए हैं.
कनाडा में आम चुनाव 20 अक्टूबर से पहले नहीं होने वाले थे, लेकिन पीएम कार्नी ने अपनी लोकप्रियता कहा जा रहा है कि कार्नी अपनी लोकप्रियता का फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं. वह लिबरल पार्टी का नेता हैं और एक महीने पहले ही पीएम पद पर पदभार ग्रहण किय है. उन्होंने जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे के बाद पीएम पद की शपथ ली.
यह भी पढ़ें: 'US जाने का कोई प्लान नहीं, भरोसेमंद सहयोगियों संग मजबूत करेंगे रिश्ते', बोले कनाडा के PM कार्नी
अपने जीवनाल में सबसे बड़ी संकट का कर रहे सामना- कार्नी
मार्क कार्नी ने रॉयटर्स के माध्यम से कहा, "हम अपने जीवनकाल के सबसे महत्वपूर्ण संकट का सामना कर रहे हैं, जो ट्रंप के अनुचित व्यापारिक कदमों और हमारी संप्रभुता के खिलाफ धमकियों के कारण पैदा हुआ है."
28 अप्रैल को चुनाव कराने का फैसला!

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











