
कनाडा में 136 करोड़ की कैश और गोल्ड डकैती, 2 भारतीय समेत 6 गिरफ्तार
AajTak
गोल्ड और कैश चोरी की इस घटना में Air Canada के कुछ कर्मचारियों ने आरोपियों की मदद की थी. इस पर कंपनी ने कहा कि गिरफ्तारियों के ऐलान से पहले एक आरोपी ने कंपनी छोड़ दी और दूसरे को निलंबित कर दिया गया है. मामल अब कोर्ट में है, ऐसे में हम आगे कुछ नहीं कह सकते हैं.
कनाडा (Canada) के टोरंटो में पिछले साल एयरपोर्ट पर 22.5 मिलियन डॉलर के सोने और कैश की डकैती हुई थी, जो देश के इतिहास में अब तक का गोल्ड चोरी का सबसे बड़ा मामला है. इस केस में अब 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें दो भारतीय मूल के व्यक्ति भी शामिल हैं. एजेंसी के मुताबिक पील रीजनल पुलिस (PRP) ने कहा कि कनाडा के अधिकारियों ने मामले में तीन और लोगों के लिए भी वारंट जारी किया है.
पुलिस ने बताया कि 17 अप्रैल, 2023 को नकली कागजी कार्रवाई का उपयोग करते हुए एक सुरक्षित भंडारण सुविधा से 22 मिलियन कनाडाई डॉलर से ज्यादा कीमत की सोने की रॉड्स और विदेशी करेंसी ले जाने वाला एक एयर कार्गो कंटेनर चोरी हो गया था. गोल्ड और करेंसी हाल ही में स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से एयर कनाडा की फ्लाइट पर आए थे.
Air Canada के कर्मचारियों पर भी आरोप
पुलिस का कहना है कि Air Canada के कम से कम दो पूर्व कर्मचारियों ने कथित तौर पर इस चोरी में मदद की थी. उसमें से एक अब हिरासत में है और दूसरे के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है. भारतीय मूल के दो व्यक्तियों- परमपाल सिद्धू (54) और अमित जलोटा (40) दोनों को ओंटारियो से अम्माद चौधरी (43), अली रजा (37) और प्रसाद परमलिंगम (35) के साथ बुधवार को गिरफ्तार किया गया. बता दें कि चोरी की घटना के वक्त सिद्धू एयर कनाडा के साथ काम कर रहा था।
ब्रैम्पटन का 25 वर्षीय व्यक्ति डुरांटे किंग-मैकलीन, हथियारों की तस्करी से संबंधित आरोपों में अमेरिका में हिरासत में है और जांचकर्ता उसके और उसके कानूनी सलाहकार के संपर्क में हैं. पिछले साल दर्ज किए गए अपराध की लंबी जांच के बाद गिरफ्तारियों का ऐलान किया गया.
इसके अलावा, पुलिस ने ब्रैम्पटन के 31 वर्षीय सिमरन प्रीत पनेसर के लिए वारंट जारी किया है, जो चोरी के वक्त एयर कनाडा का कर्मचारी था.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









