
कनाडा में हिंसक प्रदर्शन की तैयारी में खालिस्तानी, भारतीयों को सावधान रहने का अलर्ट
AajTak
कनाडा में खालिस्तानियों ने 25 सितंबर को भारतीय हाई कमीशन के सामने रैली करने की योजना बनाई है. खुफिया सूत्रों की मानें तो यह हिंसक प्रदर्शन हो सकता है और इसको देखते हुए भारत सरकार ने कनाडा में तैनात भारतीय डिप्लोमैट्स और नागरिकों को खास तरह से सावधान रहने के लिए कहा है.
कनाडा और भारत के बीच रिश्तों में आई तल्खी के बीच ओटावा में भारत के खिलाफ खालिस्तान समर्थित रैली होने की आशंका है. खालिस्तानियों ने 25 सितंबर को इस प्रदर्शन को भारतीय हाई कमीशन के सामने करने की योजना बनाई है. सूत्रों की मानें तो इस हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए कनाडा में तैनात भारतीय डिप्लोमैट्स और भारतीय नागरिकों को खास तरह से सावधान रहने के लिए कहा गया है.
खुफिया एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, कनाडा में रह रहे 20 से ज्यादा खालिस्तानी पाकिस्तान की ISI के साथ मिलकर कनाडा से भारत के खिलाफ बड़ी साजिश रच रहे हैं. भारत ने कनाडा को 9 ऐसे खालिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों की भी लिस्ट दी थी जो कनाडा में रहकर लगातार पंजाब और देश के दूसरे राज्यों में आतंकी साजिश को अंजाम दे रहे हैं.
भारत ने पहले भी ऐसे सभी खालिस्तानियों की लिस्ट कनाडा, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम से साझा की थी जो लगातार भारत के खिलाफ विदेशी ज़मीन से साजिश रच रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद ये सभी सरकारें भारत की रिपोर्ट पर कार्रवाई करने से बचती रही हैं. कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो खालिस्तान समर्थित पार्टी के दवाब की वजह से और अपनी सरकार बचाने के लिए भारत पर उलजुलूल आरोप लगा रहे हैं.
कनाडा के PM ट्रूडो ने क्या कहा था?
भारत विरोधी छवि के रूप में जाने जाने वाले प्रधानमंत्री ट्रूडो ने संसद में कहा था कि कनाडा की सुरक्षा एजेंसियां भारत सरकार और कनाडाई नागरिक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बीच की संभावित कड़ी के आरोपों की सक्रियता से जांच कर रही हैं. उन्होंने कहा कि कनाडा के नागरिक की उसी की सरजमीं पर हत्या में किसी अन्य देश या विदेशी सरकार की संलिप्तता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. यह हमारी संप्रभुता का उल्लंघन है, जो पूरी तरह से अस्वीकार्य है. यह उन मौलिक नियमों के खिलाफ है, जिनके जरिए एक खुला और लोकतांत्रिक समाज काम करता है.
कनाडा से इंडियन डिप्लोमैट निष्कासित

जिस ईरान को बर्बाद करने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप निकले थे. अब लगता है कि उनका पैर उसी ईरान के 'तेल' पर फिसल गया है. और इसलिए वो एक बार फिर पूरी दुनिया को 'चौंकाने' वाला फैसला ले सकते हैं. और ये फैसला ईरान के तेल की Sale से जुड़ा है. ईरान को पूरी तरह से अलग-थलग करने और हर चीज के लिए 'मोहताज' बनाने की कोशिश करने वाले ट्रंप अब खुद ईरान के तेल से प्रतिबंध हटा सकते हैं. और तेल की Sale करने की अनुमति दे सकते हैं? अब सवाल ये है कि जब ट्रंप खुद ईरान के तेल की बिक्री के लिए तैयार हैं, तो वो ईरान से युद्ध क्यों लड़ रहे हैं? क्या वाकई ईरान ने ट्रंप को ऐसा करने के लिए मजबूर कर दिया है, या ट्रंप अपने ही फैसलों की फांस में फंस चुके हैं?

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने गुरुवार को कहा कि वैश्विक आपूर्ति बढ़ाने और कीमतों को कम करने में मदद करने के लिए अमेरिका जल्द ही टैंकरों में फंसे ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंध हटा सकता है. बेसेंट ने कहा कि प्रतिबंधित ईरानी तेल के वैश्विक आपूर्ति में शामिल होने से अगले 10 से 14 दिनों तक तेल की कीमतें कम रखने में मदद मिलेगी.

ईरान से अमेरिका-इजरायल की लड़ाई की आंच आज और भड़क गई. अपने सबसे बड़े गैस फील्ड साउथ पार्स पर इजरायल के हमले के जवाब में ईरान ने बीती रात से खाड़ी देशों में कई अहम तेल और गैस के ठिकानों पर हमला किया है. इन हमलों का असर ये है कि आज भारत के समय से दोपहर 3 बजे तक ब्रेंट क्रूड ऑयल 118 डॉलर प्रति बैरल की सीमा को पार कर गया था. इसका असर शेयर बाजार से लेकर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ा है. जहां शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट आयी वहीं सोने-चांदी की कीमतें भी टूट गईं. भारत के शेयर बाजार से आज 12 लाख करोड़ से अधिक की संपत्ति साफ हो गई है. सवाल ये है कि क्या पश्चिम एशिया में अब युद्ध का रुख पूरी दुनिया को चपेट में ले चुका है ? इस बीच पहली बार 12 मुस्लिम देशों के विदेश मंत्रियों ने खाड़ी देशों पर ईरान के हमले के खिलाफ बयान जारी किया है. तो उधर राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर कड़ा रुख बरकरार रखने के बावजूद ईरानी गैस फील्ड पर इजरायल के हमले से पल्ला झाड़ा है.

अमेरिकी युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि आज ईरान पर अमेरिका अटैक का सबसे बड़ा पैकेज लॉन्च करने जा रहा है. जंग की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे उद्देश्य कभी बदले नहीं हैं और ये जंग राष्ट्रपति ट्रंप की इच्छानुसार खत्म होगा. आज ही ईरान ने अपने स्टैंड को बताते हुए कहा था कि अभी उसका बदला पूरा नहीं हुआ है.

ईरान और अमेरिका के बीच छिड़ी जंग अब अपने सबसे निर्णायक और संभवतः सबसे खौफनाक मोड़ पर पहुंच गई है. आज डोवर एयरफोर्स बेस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन छह अमेरिकी नायकों को अंतिम विदाई दी, जिन्होंने एक विमान हादसे में अपनी जान गंवाई लेकिन इस शोक के बीच, वॉशिंगटन के गलियारों से एक ऐसी खबर आ रही है जो पूरी दुनिया को दहला सकती है. रॉयटर्स की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन अब ईरान में 'बूट्स ऑन द ग्राउंड' यानी थल सेना उतारने पर बेहद गंभीरता से विचार कर रहा है.








