
कनाडा में मार्क कार्नी की जीत से भारत पर होगा कैसा असर? तनावपूर्ण रिश्तों पर क्या है लिबरल नेता की राय
AajTak
कनाडा में प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की लिबरल पार्टी ने आम चुनाव में जीत हासिल की है. मार्क कार्नी की जीत के बाद माना जा रहा है कि भारत और कनाडा के रिश्तों में नरमी आएगी. कार्नी कई बार कह चुके हैं कि वो भारत के साथ संबंधों को सुधारने के इच्छुक हैं.
कनाडा के आम चुनाव में एक बार फिर लिबरल पार्टी की जीत हुई है. कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की लिबरल पार्टी ने हाउस ऑफ कॉमन्स की 343 सीटों में से 167 सीटों पर जीत दर्ज की है. पार्टी 172 के बहुमत से पीछे रह गई है और उसे सरकार चलाने के लिए दूसरी पार्टियों के साथ गठबंधन की जरूरत होगी. मार्क कार्नी से पहले लिबरल पार्टी के नेता जस्टिन ट्रूडो थे जिन्होंने जनवरी में प्रधानमंत्री पद और पार्टी लीडर के पद से इस्तीफे की घोषणा की थी. ट्रूडो के कार्यकाल में भारत और कनाडा के रिश्ते निचले स्तर पर आ गए थे.
ट्रूडो ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के पीछे भारत का हाथ बताया था. जून 2023 में कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में गोली मारकर निज्जर की हत्या कर दी गई थी और इस हत्या के लिए ट्रूडो ने भारत पर आरोप लगाया जिसे भारत ने खारिज कर दिया था. इस हत्याकांड को लेकर दोनों देशों में भारी तनातनी देखने को मिली. कनाडा ने भारत के उच्चायुक्त समेत कनाडा में काम कर रहे छह डिप्लोमैट्स को निष्कासित कर दिया था. जवाब में भारत ने भी कनाडा के दर्जनों डिप्लोमैट्स को देश से निकाल दिया था.
ट्रूडो की विदेश नीति का उनकी पार्टी के अंदर ही काफी विरोध देखने को मिला और भारत को लेकर कार्नी का रुख ट्रूडो से बिल्कुल ही अलग है. हाल ही में मार्क कार्नी ने कहा था कि अगर वो दोबारा प्रधानमंत्री चुने जाते हैं तो भारत के साथ रिश्ते सुधारने को प्राथमिकता देंगे.
भारत को लेकर कनाडा के पीएम कार्नी का रुख
कार्नी ने स्वीकार किया है कि निज्जर हत्याकांड के बाद भारत और कनाडा के रिश्तों में तनाव बना हुआ है. उन्होंने कहा, 'भारत और कनाडा के रिश्ते कई स्तरों पर बेहद जरूरी है. भारत के साथ कनाडा के लोगों के गहरे व्यक्तिगत संबंध जुड़े हुए हैं, आर्थिक और रणनीतिक संबंध भी जुड़े हुए हैं. रिश्तों में तनाव है जिसे हमने खुद से पैदा नहीं किया है. हमारे पास परस्पर सम्मान से इस रिश्ते को फिर से सुधारने का मौका है.'
उन्होंने कहा था कि दुनिया की अर्थव्यवस्था हिली हुई है और ऐसे में भारत और कनाडा जैसे देश बड़ी भूमिका निभा सकते हैं.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






