
कनाडा में भारतवंशी की टारगेट किलिंग, अब सिख महिला की सिर में गोली मारकर हत्या
AajTak
कनाडा में एक बार फिर भारतीय मूल की एक युवती की हत्या कर दी गई. यहां ओंटारियो प्रांत में 21 वर्षीय सिख महिला को एक अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी. कुछ दिन पहले ही कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में हाई स्कूल की पार्किंग में भारतीय मूल की किशोरी महकप्रीत सेठी की चाकू हमला कर हत्या कर दी गई थी.
कनाडा के ओंटारियो प्रांत में एक 21 वर्षीय कनाडाई-सिख महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पील्स क्षेत्रीय पुलिस द्वारा रविवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पीड़िता की पहचान ब्रैम्पटन की पवनप्रीत कौर के रूप में हुई है, जिसे ओंटारियो प्रांत के मिसिसॉगा शहर में शनिवार रात एक अज्ञात हमलावर ने एक गैस स्टेशन के बाहर गोली मार दी. यह घटना कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में हाई स्कूल की पार्किंग में भारतीय मूल की किशोरी महकप्रीत सेठी की एक अन्य किशोर द्वारा चाकू मारकर हत्या करने के बाद हुई है.
प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि पुलिस को रात करीब 10:39 बजे एक महिला को गोली मारे जाने की सूचना मिली. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आनन-फानन में महिला को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन उसने दम तोड़ दिया. पुलिस को मौके से पीड़िता को गोली लगने के निशान मिले हैं.
पुलिस इसे टारगेट किलिंग मान रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से डिप्टी इंस्पेक्टर नागतेगल के अनुसार, कौर को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया. उन्होंने कहा कि संदिग्ध के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है. डिप्टी इंस्पेक्टर ने बताया कि हम अभी यह नहीं बता सकते हैं कि महिला को गोली मारने वाला महिला है या पुरुष. ऐसा लग रहा है कि वहां कोई पार्टी चल रही थी. पार्टी में शामिल लोग डार्क कपड़े पहने हुए थे.
उन्होंने कहा, "अपराधी को पूरे काले कपड़े पहने हुए घटनास्थल से भागते देखा गया है. टोरंटो सन अखबरा ने एक चश्मदीद गवाह कार्मेला संडोवाल के हवाले से बताया- चश्मदीद ने उसे (पीड़िता) गिरते हुए देखा और फिर अचानक बंदूकधारी ने उसके सिर पर बंदूक तान दी.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









