
कनाडा में पंजाब की वंशिका की रहस्यमयी मौत, पहले लापता हुई फिर बीच के पास मिला शव
AajTak
ओटावा शहर में रहकर पढ़ाई कर रही पंजाब के डेराबस्सी की 21 साल की वंशिका हाल में लापता हो गई थी. अब इसके दो दिन बाद उसके कॉलेज के पास एक बीच के नजदीक उसका शव मिलने से हड़कंप मच गया है.
कनाडा के ओटावा शहर में रहकर पढ़ाई कर रही पंजाब के डेराबस्सी की 21 साल की वंशिका हाल में लापता हो गई थी. अब इसके दो दिन बाद उसके कॉलेज के पास एक बीच के नजदीक उसका शव मिला है. पुलिस ने बॉडी अपने कब्जे में ले ली है. वंशिका की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत को लेकर पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है लेकिन अभी तक मौत का कारण पता नहीं चला है.
दो सप्ताह पहले ही लगी थी वंशिका की जॉब
जानकारी मुताबिक पंजाब में डेराबस्सी के आप कार्यकर्ता दविंदर सैनी की बेटी वंशिका परिवार में अपने भाई से बड़ी थी. वह यहां से 12वीं नॉन मेडिकल करके करीब 2 साल पहले कनाडा गई थी. यहां 2 साल मेडिकल की पढ़ाई पूरी कर दो सप्ताह पहले ही उसकी जॉब भी लग गई थी.
25 अप्रैल को बेटी से हुई आखिरी बात
उनके पिता दविंदर सैनी के अनुसार 25 अप्रैल को उनकी बेटी के साथ आखिरी बात हुई थी. बातचीत में वह सामान्य थी परंतु अगले दिन उसकी रूम पार्टनर का फोन आया कि वंशिका कमरे में वापस नहीं लौटी है और उसका सेल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है और फिर पुलिस स्टेशन में लापता की शिकायत कराई गई.दो दिन बाद वंशिका का शव कॉलेज के समीप एक बीच के पास मिला. वंशिका शुक्रवार रात करीब नौ बजे बस पकड़ कर कॉलेज के लिए निकली थी और उसी रात उसका फोन स्विच ऑफ हो गया.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






