
कनाडा में दिनदहाड़े गोलीबारी, भारतीय मूल के कंस्ट्रक्शन कारोबारी समेत दो लोगों की हत्या
AajTak
Canada News: इस गोलीबारी में 49 वर्षीय और 57 वर्षीय दो लोग मारे गए थे. और एक 51 वर्षीय शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया था. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसके जिस्म पर गंभीर चोटों के निशान साफे देखे जा सकते हैं.
Crime in Canada: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत से एक दिल दहला देने वाली संगीन वारदात सामने आई है. जहां सरेआम दिन दहाड़े भारतीय मूल के एक निर्माण कारोबारी और एक अन्य व्यक्ति की गोली मारकर मौत हत्या कर दी गई. इस गोलीबारी में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. यह जानकारी विदेशी मीडिया रिपोर्ट के हवाले से आई है.
पीटीआई के मुताबिक, सीबीसी न्यूज ने सोमवार को बताया कि यह घटना सोमवार को हुई और पुलिस ने कहा कि अधिकारियों को अलबर्टा प्रांत के कैवनघ पड़ोस में दोपहर के आसपास एक आवासीय इलाके में गोलीबारी होने की सूचना मिली थी. जिसका जवाब पुलिस ने इस अंदाज में दिया.
पुलिस ने आगे बताया कि आपातकालीन चिकित्सा सेवा से जुड़े कर्मियों ने अपना काम किया. लेकिन इस गोलीबारी में 49 वर्षीय और 57 वर्षीय दो लोग मारे गए थे. और एक 51 वर्षीय शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया था. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसके जिस्म पर गंभीर चोटों के निशान साफे देखे जा सकते हैं.
मंगलवार और बुधवार को दोनों लाशों का पोस्टमार्टम किया गया. मृतक भारतीय की पहचान पंजाबी समुदाय से मजबूत संबंध रखने वाली एक निर्माण कंपनी के मालिक बूटा सिंह गिल के रूप में की गई है. पूर्व नगर पार्षद मोहिंदर बंगा ने घटनास्थल पर कहा कि गिल थे. दूसरों की मदद करने के लिए जाने जाते थे.
पूर्व नगर पार्षद मोहिंदर बंगा ने कहा कि इस आदमी ने अपने रास्ते से हटकर और अपना नुकसान सहकर हर किसी की मदद की. कोई उसे क्यों चोट पहुँचाएगा? बंगा ने कहा कि वह गिल को अच्छी तरह से जानते हैं. रिपोर्ट में बंगा के हवाले से कहा गया, वह बहुत धार्मिक और मददगार व्यक्ति थे, उन्होंने हर किसी की मदद की.
पुलिस ने बताया कि वारदात के वक्त पड़ोस के कई लोगों ने जोरदार धमाके की आवाज सुनी. एबी सिबेन दोपहर के आसपास पड़ोस में टहलने के लिए घर से जा रही थी. तब उन्होंने कई तेज़ धमाकों की आवाज़ सुनी. सिबेन ने कहा कि वह अपने दो छोटे बच्चों के साथ कैवनघ बुलेवार्ड से गुजेर रही थी, तभी उसके घर के पास एक निर्माण स्थल से तेज़ आवाज आई.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










