
कनाडा में डॉक्टर्स की कमी, PR के लिए शुरू की नई Physicians Category, जानें किनके पास मौका
AajTak
कनाडा हेल्थकेयर सिस्टम डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है और इसी संकट से निपटने के लिए उसने विदेशी चिकित्सकों के लिए स्थायी निवास का नया और तेज़ मार्ग खोल दिया है.
कनाडा सरकार अपनी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में बढ़ती कमियों को दूर करने के लिए बड़े कदम उठा रही है. इसी के तहत सरकार ने उन विदेशी डॉक्टरों के लिए एक नया और तेज़ स्थायी निवास (PR) मार्ग शुरू किया है, जो पहले से कनाडा में काम कर रहे हैं. इमिग्रेशन मंत्री लीना मेटलेज डायब ने बताया कि नई Express Entry Physicians Category खास तौर पर अंतरराष्ट्रीय डॉक्टरों के लिए बनाई जा रही है.
इसमें शर्त यह है कि उम्मीदवार के पास कम-से-कम एक साल का कनाडाई अनुभव होना चाहिए और वह पात्र मेडिकल पेशों में काम कर रहा हो. इन चिकित्सकों को 2026 की शुरुआत से स्थायी निवास के लिए आवेदन करने के निमंत्रण मिलने लगेंगे.
किन-किन डॉक्टरों को मिलेगा मौका
नई श्रेणी में तीन समूहों के चिकित्सक शामिल होंगे
सरकार का कहना है कि इन श्रेणियों के चिकित्सक मरीजों तक "स्थिर और तेज़" देखभाल पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.
भारतीय डॉक्टरों की संख्या काफी अधिक

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











