
कनाडा में छुपे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के गुर्गों को पकड़ने के लिए पंजाब भर में छापे, मूसेवाला मर्डर केस में है आरोपी
AajTak
पंजाब पुलिस पूरे राज्य में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के करीबी गैंगस्टरों को पकड़ने के लिए सुबह 7 बजे से छापेमारी कर रही है. दोपहर 2 बजे तक यह कार्रवाई चलेगी. शाम 5 बजे इसे लेकर एडीजीपी को रिपोर्ट सौंपी जाएगी.
कनाडा और यूके से ऑपरेट कर रहे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के करीबी गैंगस्टरों को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस छापेमारी कर रही है. सुबह 7 बजे से ऑपरेशन चलाया जा रहा है. सभी जिलों में बड़े स्तर पर छापेमारी की जा रही है. बता दें, पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसावला हत्याकांड का मास्टरमाइंड है गोल्डी बराड़.
भारत से फरार होकर गोल्डी बराड़ पहले कनाडा और फिर अमेरिका में पनाह लेकर बैठा हुआ. NIA ने गोल्डी बराड़ के खिलाफ UAPA के तहत केस दर्ज किया हुआ है. पंजाब में भी गोल्डी के खिलाफ कई केस दर्ज हैं. गोल्डी बराड़ के करीबी गैंगस्टरों को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस का ऑपरेशन दोपहर दो बजे तक चलेगा.
पंजाब के सभी जिलों में छापेमारी की जा रही है. संदिग्ध व्यक्तियों को राउंडअप करने के आदेश दिए गए हैं. आज यानि गुरुवार शाम 5:00 बजे एडीजीपी को रिपोर्ट सौंपी जाएगी.
कौन है गोल्डी बराड़?
सतिंदर सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी है. वह पंजाब में चलाए जा रहे रंगदारी रैकेट में शामिल रहा है. उस पर यूथ कांग्रेस के नेता गुरलाल पहलवान की हत्या में शामिल होने का भी आरोप है. गोल्डी ने 29 मई 2022 को पंजाबी सिंगर और कांग्रेस पार्टी के नेता सिद्धू मूसेवाला की पंजाब के मानसा में हुई हत्या की जिम्मेदारी ली. वह 2021 से कनाडा में रह रहा है और वहां से पंजाब में एक मॉड्यूल के जरिए काम करता है. बराड़ पंजाब के फरीदकोट जिले का मूल निवासी है.
सिद्धू की हत्या के मास्टरमाइंड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने कनाडा में बैठकर ही पूरी साजिश रची थी. इतना ही नहीं खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के अलावा लखबीर सिंह उर्फ लांडा, चरणजीत सिंह, उर्फ रिंकू रंधावा; अर्शदीप सिंह, उर्फ अर्श डाला और रमनदीप सिंह उर्फ रमन जज जैसे खूंखार गैंगस्टर ने भी कनाडा की पनाह ले रखी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











