
कनाडा में खालिस्तानियों को भारतीय समुदाय का करारा जवाब, प्रदर्शनकारियों के सामने शान से लहराया तिरंगा
AajTak
कनाडा में भारतीय समुदाय ने खालिस्तान समर्थकों को करारा जवाब दिया है. शनिवार को टोरंटो में भारतीय वाणिज्य दूतावास के बाहर जुटे खालिस्तान समर्थक प्रदर्शन करने पहुंचे थे. यहां भारतीय समुदाय के लोग भी पहुंचे और तिरंगा लहराकर जवाब दिया है. भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए.
कनाडा के टोरंटो में भारतीय समुदाय के लोगों ने खालिस्तानियों को करारा जवाब दिया है. वहां भारतीय वाणिज्य दूतावास के बाहर खालिस्तानी प्रदर्शनकारियों के सामने तिरंगा लहराया है. पिछले कुछ दिनों से यूके, यूएस और कनाडा में भारतीयों दूतावासों के बाहर प्रदर्शन का सिलसिला चल रहा है, लेकिन इस बार कनाडा में भारतीय समुदाय के लोग एकजुट हुए और तिरंगा लहराकर खालिस्तान समर्थकों को जवाब दिया है.
बता दें कि 8 जुलाई को भी खालिस्तानी समर्थकों ने लंदन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा समेत कुछ देशों में भारत के खिलाफ रैली निकाली, जिसको 'Kill india railly' नाम दिया गया. लंदन में इस मार्च को खालिस्तानी आतंकी परमजीत सिंह पम्मा ने लीड किया. ये आतंकी भारत से फरार होकर लंदन में खुलेआम घूम रहा है.
खालिस्तानियों को तिरंगा झंडा लहराकर दिया जवाब
कनाडा में जब खालिस्तानी समर्थक खुद का झंडा लेकर रैली निकाल रहे थे, तब उनके सामने भारतीय समुदाय आ गया और तिरंगा झंडा लहराकर जवाब दिया. भारत माता की जय, हर-हर महादेव और वंदे मातरम के नारे लगाए. खालिस्तानी समर्थक बड़ी संख्या में गाड़ियों से निकले थे. बड़े-बड़े बैनर पोस्टर में भारतीय राजनयिकों के फोटो भी लगाए गए थे. डिप्लोमेट संजय कुमार वर्मा की फोटो भी शामिल थी. इन सभी को खालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर का दोषी बताया गया था.
एनआईए ने खालिस्तानियों पर 6 देशों में कसा है शिकंजा
फिलहाल, कनाडा में भारतीय तिरंगा शान से लहराता हुए देखा गया. हालांकि, इस तरह के घटनाक्रमों पर एनआईए की भी पूरी नजर है. एनआईए ने अब तक 6 देशों में शिकंजा कसा है. ऐसे लोगों की हिट लिस्ट भी तैयार की गई है. उसमें सबसे ऊपर SFJ प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू का नाम भी शामिल है. पन्नू समेत अन्य खालिस्तान समर्थकों पर भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की भी नजर है.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









