
कनाडा में खालिस्तानियों का आतंक: कपिल शर्मा के कैफे पर हमला, 9 गोलियां दागीं
AajTak
कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में खुले कपिल शर्मा के कैप्स कैफे पर 9 जुलाई 2025 की रात को हमला हुआ. कैफे पर नौ गोलियां दागी गईं, हालांकि हमले में कोई घायल नहीं हुआ. इस गोलीबारी की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी हरजीत लाडी ने ली है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











