
कनाडा में एशियाई डिलीवरी एजेंट से बदतमीजी, दी गालियां, VIDEO देख भड़के लोग
AajTak
कनाडा से एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक दक्षिण एशियाई पिज्जा डिलीवरी एजेंट (संभवत: भारतीय) से कस्टमर लगातार बहस और बदतमीजी कर रहा है. वह उसे गालियां दे रहा है और रेसिस्ट कमेंट कर रहा है.
कई बार लोग सोशल मीडिया कंटेट के लिए किसी भी हद तक गिर जाते हैं. हाल में कनाडा से ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक दक्षिण एशियाई पिज्जा डिलीवरी एजेंट (संभवत: भारतीय) से कस्टमर लगातार बहस और बदतमीजी कर रहा है. वजह यह है कि डिलीवरी एजेंट के पास चेंज पैसे नहीं हैं और कस्टमर ऑनलाइन पेमेंट करने को राजी नहीं है.
डिलीवरी एजेंट पर किए रेसिस्ट कमेंट
इतना ही नहीं बल्कि कस्टमर इसके लिए लगातार डिलीवरी एजेंट को गालियां दे रहा है. साथ ही उसपर रेसिस्ट कमेंट करते हुए कह रहा है- यू ब्राउन स्टूपिड गाय, यू ब्राउन क्लाउन. कस्टमर सब कुछ खुद ही अपने टिकटॉक पर बतौर कंटेंट रिकॉर्ड कर रहा है और कही भी खुद का चेहरा नहीं दिखा रहा है. 'डमी, बेवकूफ, अभी अपने ऑफिस में कॉल करो'
वीडियो में गुस्साया कस्टमर डिलीवरी एजेंट को 20 डॉलर देता है चेंज के लिए बहस कर रहा है. वीडियो के कैप्शन में उसने लिखा है- मी वर्सेज द पिज़्ज़ा मैन. वह डिलीवरी एजेंट से कहता है- तुम्हारे पास चेंज क्यों नहीं है. ये तुम्हारी गलती है. क्या तुम्हें लगता है कि मैंने पहले कभी खाना ऑर्डर नहीं किया? डमी, बेवकूफ. अभी अपने ऑफिस में कॉल करो.
इसके बाद डिलीवरी एजेंट कॉल करता है और कहता है- यहां ग्राहक मुझे गालियां दे रहा है. क्या मैं अपना ऑर्डर वापस ले सकता हूँ? मेरे पास इसको देने के लिए चेंज नहीं है. कस्टमर सर्विस से बात करने के बाद वह कहता है, ऑर्डर वापस कीजिए, मैं चेंज लेकर आऊंगा तब आपको ऑर्डर दूंगा.
'तुम्हें नौकरी से निकाला जाना चाहिए'

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











