
कनाडा में अमेरिकी दूतावास पर फायरिंग, जांच में लगीं सुरक्षा एजेंसियां, PM कार्नी ने दिया ये बयान
AajTak
दूतावास के अंदर उस समय लोग मौजूद थे, लेकिन इमारत की मजबूत सुरक्षा व्यवस्था और बुलेट-रेसिस्टेंट ढांचे के कारण कोई घायल नहीं हुआ. पुलिस को घटनास्थल से कारतूस के खोखे और इमारत पर गोलियों के निशान मिले हैं.
कनाडा के टोरंटो में स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर मंगलवार तड़के गोलीबारी की घटना सामने आई है, जिसके बाद इसे संभावित राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला मानते हुए जांच शुरू कर दी गई है. अधिकारियों के मुताबिक हमले में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन इस घटना ने कनाडा में राजनयिक परिसरों की सुरक्षा को लेकर नई चिंता पैदा कर दी है.
पुलिस के अनुसार सुबह लगभग 4:30 से 5:30 बजे के बीच दो संदिग्ध एक सफेद एसयूवी से दूतावास के सामने पहुंचे. वे वाहन से बाहर निकले और इमारत की ओर कई गोलियां चलाईं, जिसके बाद मौके से फरार हो गए. घटनास्थल से कारतूस के खोखे बरामद किए गए हैं और इमारत के बाहरी हिस्से को मामूली नुकसान पहुंचा है.
कनाडा की संघीय पुलिस और स्थानीय पुलिस इस घटना को “नेशनल सिक्योरिटी इंसिडेंट” मानकर जांच कर रही हैं. जांच में अमेरिकी एजेंसियों, विशेष रूप से एफबीआई, के साथ भी तालमेल किया जा रहा है.
सरकार ने दी कड़ी प्रतिक्रिया
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने इस घटना को “घोर निंदनीय हिंसा” बताया और कहा कि जिम्मेदार लोगों को कानून के तहत सख्त सजा दी जाएगी. वहीं ओंटारियो के प्रीमियर डौग फोर्ड ने भी इसे अमेरिका के खिलाफ डराने-धमकाने की कोशिश बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की.
घटना के बाद कनाडा में अमेरिकी और इजरायली राजनयिक परिसरों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस ने इलाके की कई सड़कों को अस्थायी रूप से बंद कर जांच शुरू कर दी.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.

सोशल मीडिया पर चल रही मौत की खबरों के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक शॉप में कॉफी पीते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में नेतन्याहू मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि लोग कह रहे हैं कि मर गया है...क्या आप भी यही पूछ रहे हैं? इसके बाद उन्होंने कैमरे के सामने अपने दोनों हाथों को दिखाते हुए कहा, 'लोग मेरी उंगलियां भी गिन सकते हैं.










